Sunday, March 15

रक्सौल आसपास

आदापुर के कोरैया में मिला कोरोना पॉजिटिव,लौटा था अहमदाबाद से !

आदापुर के कोरैया में मिला कोरोना पॉजिटिव,लौटा था अहमदाबाद से !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अनुमण्डल के रक्सौल व रामगढ़वा के बाद आदापुर प्रखण्ड में भी कोरोना ने दस्तक दे दिया है।बताया गया है कि मंगलवार को आदापुर प्रखण्ड के कोरैया पंचायत के एक गांव में कोरोना से संक्रमित एक प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।उक्त मजदूर गत 23 मई को अहमदाबाद से वापस आदापुर आया था।उसे बंशीधर उच्चतर हाई स्कूल में कोरेण्टाइन किया गया है।प्रखण्ड में कोविड-19 की पुष्टि होने से हड़कम्प मच गया है।उक्त मजदूर के ट्रैवल हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है।इस आशय की पुष्टि करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. नागेन्द्र प्रसाद ने बताया कि प्रवासी मजदूर की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से उससे संबंधित व्यक्तियों की पहचान जारी है। ...
कन्टेनमेंट जोन को छोड़ कर रक्सौल समेत जिले में लागू हुआ अनलॉक -1,कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए खुलेगी दुकानें!

कन्टेनमेंट जोन को छोड़ कर रक्सौल समेत जिले में लागू हुआ अनलॉक -1,कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए खुलेगी दुकानें!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर बीते 24 मार्च से लागू लॉकडाउन, अब चरणबद्ध अनलॉक होगी। अब केवल निषिद्ध क्षेत्र (कन्टेनमेंट जोन) में ही राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया गया है। जिले में अनलॉक-1 के प्रथम चरण में 08 जून से धार्मिक स्थल व सार्वजनिक पूजा स्थल, होटल, रेस्तरां और अन्य आतिथ्य सेवाएँ तथा शॉपिंग मॉल कुछ शर्तों के साथ खोले जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम 6 फीट (दो गज) की दूरी बनाए अनिवार्य होगा। दुकाने ग्राहकों के बीच शारीरिक दूरी बनाये रखना सुनिश्चित करेंगी और एक समय में पांच से अधिक व्यक्तियों को दुकान में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।दुकानें सुबह 5 बजे से रात्रि 9बजे तक खुल सकेंगी। सार्वजनिक व अन्य कार्य स्थलो तथा परिवहन के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने निषेधित क्षेत्र को छोड़ पूर्व के सभी आदेश किया ...
रक्सौल से दिल्ली रवाना हुई सत्याग्रह एक्सप्रेस स्पेशल ,68 दिनों बाद गुलजार हुआ रक्सौल स्टेशन!

रक्सौल से दिल्ली रवाना हुई सत्याग्रह एक्सप्रेस स्पेशल ,68 दिनों बाद गुलजार हुआ रक्सौल स्टेशन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।1 जून को अनलॉक 1 शुरू होने के बाद रक्सौल से आनन्द विहार को खुलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के पहिये का ब्रेक भी खत्म हुआ।और सोमवार की सुबह 132 यात्रियों के साथ रक्सौल जंक्शन के प्लेटफॉर्म 1 से अपने नियत समय 8.30 बजे यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली को प्रस्थान की।स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने यात्रियों को हाथ हिला कर अभिवादन करते हुए मंगलमय यात्रा की शुभकामना के साथ रवाना किया।बिहार में शुरू हुए 24 ट्रेनों में सत्याग्रह एक्सप्रेस -05273 भी शामिल है।जिसका आंशिक परिचालन बहाल किया गया है।यह फिलहाल स्पेशल ट्रेन के रूप में प्रतिदिन चलेगी। लॉक डाउन के कारण 68 दिनों बाद इस ट्रेन परिचालन के कारण रक्सौल स्टेशन फिर से गुलजार हुआ।सुबह पांच बजे से ही यात्रियो को स्टेशन पर इंट्री मिलनी शुरू हो गई।कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को रक्सौल स्टेशन पर इंट्री मिली।सभी यात्रियों की इंफ्र...
कोविड 19 नियंत्रण व रक्सौल का सर्वांगिण विकास मेरी पहली प्राथमिकता:सुश्री आरती

कोविड 19 नियंत्रण व रक्सौल का सर्वांगिण विकास मेरी पहली प्राथमिकता:सुश्री आरती

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल की नव पदस्थापित एसडीओ सुश्री आरती ने सोमवार को अपना पद भार ग्रहण कर लिया। उन्होंने संक्षिप्त बात चीत में पत्रकारों से कहा कि -कोविड 19 से नियंत्रण और अनलॉक 1 समेत इसको लेकर सरकारी निर्देशों का अनुपालन मेरी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं, नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी सुनिश्चित कराई जाएगी।साथ ही जो प्रवासी मजदूर हैं।उन्हें जॉब कार्ड के माध्यम से काम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था को बनाये रखना और सरकारी कार्य कलाप को बेहतर बना कर विकास कार्यो को धरातल तक पहुंचाने व त्वरित तौर पर जन शिकायतों के निदान पर पूरा फोकस होगा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 नियंत्रण हो या अन्य कार्य,इन सभी मे मीडिया व आमजनों का सकारात्मक सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय शहर रक्सौल समेत अनुमण्डल के सर्वांगीण विकास पर मेरा जोर होगा।उन्होंने अ...
इग्नू के जून सत्रांत परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 जून तक,सभी कार्यक्रमो में रजिस्ट्रेशन 30 जून तक!

इग्नू के जून सत्रांत परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 15 जून तक,सभी कार्यक्रमो में रजिस्ट्रेशन 30 जून तक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इग्नू की जून 2020 सत्रांत परीक्षा हेतु ऐसाइन्मेंट(सत्रीय कार्य) एवं बिना विलंब शुल्क सहित फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 15 जून 2020 तक कर दिया गया है। उक्त जानकारी केसीटीसी कॉलेज इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने इग्नू केंद्र की बैठक के बाद दी। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के प्रकोप के कारण छात्रों की सहूलियत के लिए तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि सभी कार्यक्रमों में पंजीकरण की अंतिम तिथि 30जून 2029 तक है। जिन विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है वह 30 जून 2020 तक करा सकते हैं। इग्नू के सभी कार्यक्रमों में नामांकित विद्यार्थियों से इग्नू का वेबसाइट www.ignou.ac.in खोल कर लगातार देखते रहने का आग्रह किया है ताकि इग्नू द्वारा विभिन्न विषयों पर चल रहे गुणात्मक शिक्षा का ...
अनलॉक 1:बिहार में 1 जून से पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने की अनुमति!

अनलॉक 1:बिहार में 1 जून से पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने की अनुमति!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अनलॉक 1 के बीच बिहार में परिवहन विभाग ने सूबे में बस समेत पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने की अनुमति दे दी है. इस संबंध में परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने सभी डीएम एसपी को पत्र भेजा है. पत्र में लॉक डाउन की अवधि में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए गए हैं. परिवहन विभाग के आदेश में कहा गया है कि राज्य में ई रिक्शा ऑटो रिक्शा बसों का परिचालन कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर शुरू किया जाएगा. टैक्सी ओला उबर का परिचालन भी कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर शुरू किया जाएगा. बसों एवं सभी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का परिचालन एक सीट एक व्यक्ति के सिद्धांत के अनुसार किया जाएगा. बसों के परिचालन के क्रम में निम्नलिखित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. बस मालिकों के लिए विशेष आदेश वाहन को प्रतिदिन साफ-सफाई और समय-समय पर हर एक ट्रिप के पश्चात सैनिटाइज करना सुनिश्चित करना होगा ....
पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात सप्त ऋषियों के साथ ‘सुनने की रही होड़,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर सराहा!

पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात सप्त ऋषियों के साथ ‘सुनने की रही होड़,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर सराहा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
शहरी व ग्रामीण इलाकों में सुना गया पीएम मोदी के मन की बात रक्सौल।(vor desk)।अनलॉक -1 की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा "मन की बात सप्तऋषियों के साथ" कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देखने की होड़ रही।शहर से गावँ तक इस लाइव टेलीकॉस्ट को देखा गया।जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इसकी पहले से तैयारी की गई थी,जिसे उत्सवी रूप देने की कोशिश की गई।बूथ स्तर पर इस कार्यक्रम को सूना गया। रक्सौल के प्रधान भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात ' कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देखने का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कन्हैया सरार्फ ने की। और उन्होंने ने कहा की पूरे देश मे एक साथ करोड़ो नागरिकों के बीच प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक कार्यकर्ताओं द्वारा सुना और कोरोना के इस विपदा की घड़ी में अपनी निर्णायक भूमिका निभान...
कृष्णा कुमार पांडे उर्फ झुन्नू बने रामगढ़वा के प्रखंड राजद अध्यक्ष!

कृष्णा कुमार पांडे उर्फ झुन्नू बने रामगढ़वा के प्रखंड राजद अध्यक्ष!

रक्सौल आसपास
रामगढ़वा।(vor desk)।प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के निर्देश पर जिला राजद अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने रामगढ़वा प्रखंड राजद अध्यक्ष पद पर सकरार पंचायत के बन्धु बरवा गाँव निवासी कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ झुन्नू पांडेय को मनोनीत किया है ।मनोनयन की पुष्टि करते हुए प्रदेश राजद महा सचिव सह प्रमुख पति प्रेम चन्द्र यादव ने बताया कि श्री पांडेय के अध्यक्ष बनने से प्रखंड राजद मजबूत होगी साथ साथ पूरे सुगौली विधानसभा क्षेत्र में एक नया सन्देश जाएगा ।श्री पांडेय को प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रमुख शिवकुमारी यादव,पूर्व राजद प्रत्याशी ओम प्रकाश चौधरी,पूर्व मुखिया शेख वहाब,रमेश चन्द्र शुक्ल,हृदया यादव,जाकिर मिया, मुखिया बरतुल्लाह मियां, बलिराम यादव,सुरेंद्र यादव,सुशील मिश्र,राजेश यादव,राहुल दुबे,बाबू साहब यादव,सहित कई राजद नेताओ ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त किये है।( रिपोर्ट:मेंंराज आलम बबलू ...
भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बनी पूजा सिंह,मिल रही बधाई!

भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बनी पूजा सिंह,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास
रामगढ़वा।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला रक्सौल की महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा राज ने अपने कैबिनेट विस्तार में रामगढ़वा निवासी पूजा सिंह को बनाया जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया है।पूजा सिंह रामगढ़वा जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 3 की पूर्व उम्मीदवार रही हैं ।साथ ही वे भाजपा के क्षेत्रीय राजनीतिज्ञ अर्जुन भारतीय की पतोहू हैं ।उन्हें इस पद पर मनोयन के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद माननीय संजय जयसवाल,पूर्व मंत्री विजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष दुबे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, , युवा मोर्चा महामंत्री (बिहार प्रदेश )जितेंद्र कुमार, बिहार प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक अनिल कुमार सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपा राज, जिला महामंत्री प्रदीप सराफ, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, किसान मोर्चा जिला उपा...
ऑल इंडिया लियाफी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने बिपिन कुशवाहा, मिल रही बधाई

ऑल इंडिया लियाफी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने बिपिन कुशवाहा, मिल रही बधाई

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।ऑल इंडिया लियाफी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या ने रक्सौल एलआईसी शाखा के अध्यक्षीय क्लब सदस्य अभिकर्ता बिपिन कुशवाहा को ऑल इंडिया लियाफी (पूर्व मध्य क्षेत्र)का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।मनोनयन के उपरांत श्री कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल,राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या,क्षेत्रिय अध्यक्ष आर एन देव(पूर्व मध्य क्षेत्र) व क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी मिली है ,मैं उसकी पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।अभिकर्ताओ के समस्याओ के समाधान तथा उनके मान -सम्मान व हितों तथा अधिकारों के रक्षा के लिये सदैव ततपर रहूंगा।इधर मनोनयन के बाद अभिकर्ताओ ने हर्ष ब्यक्त करते हुए श्री कुशवाहा को बधाई दी है।बधाई देने वालो में एमडीआरटी व अध्यक्षीय क्लब सदस्य स्वर्ण सिंह,सतेंद्र सिंह,राजनायन स...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!