Friday, March 20

रक्सौल आसपास

नेपाली के पीएम केपी ओली के सद्बुद्धि के लिए विहिप व बजरंग दल ने किया यज्ञ,बयान की निंदा!

नेपाली के पीएम केपी ओली के सद्बुद्धि के लिए विहिप व बजरंग दल ने किया यज्ञ,बयान की निंदा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।नेपाल के पीएम केपी ओली द्वारा भगवान श्री राम को नेपाली बताने व भारत स्थित अयोध्या को नकली बताते हुए असली अयोध्या के नेपाल में होने का दावा किये जाने के बाद हिन्दू धर्मावलम्बियों द्वारा विरोध शुरू हो गया है।इसी क्रम में आदापुर के मुर्तियाँ गाँव में गुरूवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के सदबुद्धी के लिए विश्व हिंदू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में हवन यज्ञ हुआ।नेपाल के पीएम का फोटो मोबाइल में दिखाकर उनके सदबुद्धी के लिए उक्त हवन यज्ञ का आयोजन हुआ।जिसमे प्रार्थना की गई कि वे सही रास्ते पर आये।गलती का अहसास करें और माफी मांगे। मौके पर मौके पर उपस्थित विहिप के प्रखण्ड उपाध्यक्ष रामजीवन कुमार सिंह, बजरंग दल संयोजक सुदिष्ठ कुमार गुप्ता, अजय पटेल, संदीप कुमार, दीपेंदर कुमार सि...
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में रक्सौल अनुमंडल स्तर पर निकिता आनंद व शिवम ने लहराया परचम!

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में रक्सौल अनुमंडल स्तर पर निकिता आनंद व शिवम ने लहराया परचम!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के छात्र- छात्राओं ने अनुमंडल स्तर पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। रामगढवा प्रखण्ड के बंधु बरवा गांव निवासी कृषि विभाग में कृषि समन्वयक अरुण कुमार सिंह की पुत्री निकिता आनन्द ने सीबीएसई 10 वी' की परीक्षा में97.2. प्रतिशत अंक लाकर रक्सौल अनुमंडल में प्रथम तथा पूर्वी चंपारण जिले में तीसरा स्थान को प्राप्त किया है । नितिका आनन्द सेंट जेवियर्स स्कूल, (मोतिहारी )की छात्रा है। वहीं,रक्सौल निवासी शिवम कुमार ने 97 प्रतिशत अंक ला कर जिला स्तर पर सफलता का परचम लहराया है।उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता रेशमा देवी व पिता राजेश कुमार के साथ साथ अपने स्कूल तथा स्कूल के शिक्षको को दिया है।उसका कहना है कि वह आगे पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहता है। इसी तरह रक्सौल के शाहिद अनवर ने 93 प्रतिशत व सन्नी कुमार ने 92 प्रतिशत अंक ला कर सफलता हासिल की है। उन्हें एसएवी...
महेश सिकारिया की पुत्री साक्षी ने 93% से अधिक अंक लाकर हासिल की सफलता!

महेश सिकारिया की पुत्री साक्षी ने 93% से अधिक अंक लाकर हासिल की सफलता!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर स्थित मान्यवर शो रूम के संचालक महेश सिकारिया की पुत्री साक्षी सिकारिया ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में 93.2% अंक लाकर अपने क्षेत्र, माता-पिता व शिक्षकों का मान-सम्मान बढ़ाने काम किया है। साक्षी के दादा प्रमोद सिकरिया ने अपने पौत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।बताया गया है कि एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर गोटान, राजस्थान से पढ़ाई करने वाली साक्षी ने बताया कि वह आगे पढ़ कर डाक्टर बन मानवता की सेवा करना चाहती है।साक्षी ने कहा है कि सफलता का श्रेय पिता महेश सिकरिया व माता शिप्रा सिकरिया के साथ ही गुरुजनो को जाता है।उसका कहना है कि बेटियां किसी से कम नही।मौका मिले ,तो,आसमान की बुलन्दी छूने में पीछे नही रहती। ...
कोरोना ब्लास्ट के बाद संक्रमितों के इलाज के लिए रक्सौल स्टेशन पर आइसोलेशन कोच तैनात!

कोरोना ब्लास्ट के बाद संक्रमितों के इलाज के लिए रक्सौल स्टेशन पर आइसोलेशन कोच तैनात!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सीमाई शहर रक्सौल में कोरोना ब्लास्ट के बाद रेल विभाग अलर्ट है। रक्सौल स्टेशन पर आइसोलेशन कोच को तैनात किया है।जिसमे मरीजों को आइसोलेट करने से ले कर इलाज तक कि व्यवस्था होगी।राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर इस आइसोलेशन कोच में संक्रमितों के इलाज व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। बता दे कि पहले ही रेल विभाग के निर्देश पर रक्सौल स्थित रेलवे डिपो में करीब पचास आइसोलेशन कोच का निर्माण किया गया था।अब उच्चस्तरीय निर्देश पर गुरुवार को रक्सौल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर अत्याधुनिक संसाधन से युक्त आइसोलेशन कोच को मरीजो के लिए तैनात कर दिया गया है। बताया गया है कि इसमे कुल 21 कोच है।जिसमे 18 कोच मरिजो के लिए और तीन मेडिकल टीम के लिए बनाया गया है।सभी कोचो मे मेडिकल वेस्टेज के लिए डस्बीन,ऑक्सीजन सिलेंडर व वेनिटीलेटर की सुविधा ,बाथरुम में स्नान के लिए सा...
राजद नेता रवि मस्करा की कार को कोडरमा में ट्रक के ठोकड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे रवि व ड्राइवर!

राजद नेता रवि मस्करा की कार को कोडरमा में ट्रक के ठोकड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे रवि व ड्राइवर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कहते है जाको राखे साइयां मार सके न कोय..।यह उक्ति रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के राजद नेता रवि मस्करा पर चरितार्थ हुई है।उनकी कार रांची जाते समय कोडरमा में बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हालांकि,वे बाल बाल बच गए। बताया गया है कि रवि मस्कारा रक्सौल से अपने एक मित्र खुर्सीद अनवर रिजवी के बेटी की शादी में शिरकत करने रांची जा रहे थे। इसी बीच कल सुबह 5 बजे कोडरमा घाटी के पास उनकी कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई।जिसमें उनका कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि,रवि मस्कारा और ड्राईवर बाल बाल बच गए। रवि मस्कारा ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से हम सही सलामत हैं।और शीघ्र घर लौटेंगे। ...
नेपाल के कलैया में पुलिस टीम ने 25 किलो अवैध चांदी के साथ दो कारोबारी को दबोचा!

नेपाल के कलैया में पुलिस टीम ने 25 किलो अवैध चांदी के साथ दो कारोबारी को दबोचा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(Vor desk)।बॉर्डर सील होने के बावजूद तस्करी थम नही रही।इसी बीच नेपाल के बारा जिला के कलैया से जिला पुलिस टीम ने तस्करी के 25 किलो के चांदी के गहना के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।बताया गया है कि कलैया उप महानगर पालिका के वार्ड 11 विश्वम्भरपुर टोला स्थित कलैया-मटिअर्वा सडक खण्ड से जांच के दौरान 25 किलो अवैध चांदी के साथ दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार लोगों की पहचान कलैया वार्ड नं 5 निवासी 32 वर्षीय ईन्द्रदेव प्रसाद यादव तथा बारा के प्रसौनी गांवपालिका वार्ड नं 6 निवासी 38 वर्षीय वकील अंसारी शामिल है।ये नेपाली नंबर के मोटरसाइकल पर सवार थे।इनके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है। इसकी पुष्टि करते हुए बारा जिला पुलिस कार्यालय सूत्रों ने बताया कि बरामद गहना को भारत से अवैध रूप से लाया जा रहा था।इस चांदी गहना मे,चूड़ी, पायल, झुमका, लॉकेट आदि शामिल है। गिरफ्तार ...
बीडीओ कुमार प्रशांत ने किया रक्सौल प्रखंड के पहले सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

बीडीओ कुमार प्रशांत ने किया रक्सौल प्रखंड के पहले सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल प्रखंड के लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत के सेमरी उपाध्याय टोला गांव स्थित वार्ड नंबर 13 में गुरुवार को नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन बी डी ओ कुमार प्रशांत एवं मुखिया शैला देवी ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ कुमार प्रशांत ने कहा कि महादलित बस्ती में इस समुदायिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।जिस महादलित के घर में शौचालय नहीं है उन्हें इससे सुविधा होगी।खुले में शौच से मुक्ति के लिए इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया है। करीब तीन लाख की लागत से निर्मित छह सीट वाले इस सामुदायिक शौचालय में महादलित परिवार के 30 व्यक्ति शौच व स्नान करने के लिए इसका प्रयोग करेंगे। इस शौचालय की साफ - सफाई व रख - रखाव की सारी जिम्मेवारी लाभुक परिवारों की होगी।इस शौचालय के प्रयोग से जहां महादलित परिवार के लोगों को खुले में शौच को जाने स...
लॉक डाउन में सख्ती के संकेत, मोतिहारी में डीएम व एसपी तो,रक्सौल में एडीएम दिखे सड़क पर!

लॉक डाउन में सख्ती के संकेत, मोतिहारी में डीएम व एसपी तो,रक्सौल में एडीएम दिखे सड़क पर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
 मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk)।कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण को रोकने को लेकर बिहार में फिर से 16 दिनों का लॉकडाउन शुरू हो गया है। लॉकडाउन का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने खुद से कमान संभाला है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि यह फ्लैग मार्च रेगुलेटरी मेजर किया गया है।पूर्वी चम्पारण में लोगों को काउंसलिंग करना, लोगों को समझाना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होने कहा कि यहां के लोग काफी समझदार भी है। जिले में कुछ दिनों से जो कोरोना का केस जिस प्रकार से बढ़ रही उसके लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है।  साथ ही आगे कहा कि रक्सौल में रेलवे से आइसोलेशन कोच की भी बात हुई है बहुत जल्द ही यह सेवा शुरू कर दी जायेगी। जिससे वहां के मरीजों को लाभ मिलेगा। रक्सौल में एडीएम अनिल रहे मुस्तैद,की बैठक ...
रक्सौल में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव,जिले में कुल मरीज की संख्या हुई 543,ठीक हुए 458 संक्रमित

रक्सौल में फिर मिले दो कोरोना पॉजिटिव,जिले में कुल मरीज की संख्या हुई 543,ठीक हुए 458 संक्रमित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )।जिले में गुरुवार को फिर 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें ट्रू नेट के 18 व एंटीजन के 4 मरीज शामिल है। नए मिले मरीजों में मोतिहारी के 11, तुरकौलिया के 4, रक्सौल के 2, घोड़ासहन, चकिया, छौड़ादानो, चिरैया व पश्चिम चंपारण के एक-एक मरीज है। जबकि आरटीपीसीआर के 410, ट्रू नेट के 82 व एंटीजन के 28 सहित कुल 520 संदिग्धों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। आरटीपीसीआर के 24 व ट्रू नेट के 319 सहित कुल 343 जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले में मरीजों की कुल संख्या 543 पहुंच गई है। जिसमें 458 पूरी तरह ठीक हो गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 80 है। जिसमें 13 को डायट तथा 67 को होम आइसोलेट किया गया है। छह मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। ...
सरिसवा नदी में शव मिलने से सनसनी,स्थानीय लोगों को आशंका है कि शव नेपाल के कोरोना मरीज का!

सरिसवा नदी में शव मिलने से सनसनी,स्थानीय लोगों को आशंका है कि शव नेपाल के कोरोना मरीज का!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।सरिसवा नदी में एक शव के दिखने के बाद अटकलों का बाजार गर्म है।कहा जा रहा है कि उक्त शव नेपाल की ओर से बह के आया है।और वह कोरोना मरीज का हो सकता है।जिसे नेपाली प्रशासन व सेना ने बीरगंज मैत्री पुल के पास दफनाया था।कयास लगाया जा रहा है कि नदी में उफान व कटाव से उक्त शव बह कर यहां पहुंच गया हो। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को यह शव कुछ लोगों ने तब देखा जब वे दाह संस्कार को नदी तट पहुंचे।उक्त बह कर आये शव से बदबू आने से लोग उसे देखने पहुंचे व हो हल्ला किया।स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि उक्त शव कोरोना मरीज का है।बताया गया है कि कोइरिया टोला के स्थित त्रिलोकी नगर मन्दिर के पास बने पुल के नीचे साइफन के निकट उक्त शव देखा गया। हालांकि,इस बाबत समाचार प्रेषण तक कोई पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी के जांच के लिये पहुंचने की सूचना नही मिली है।लिहाजा,जांच के बाद ही आधिकारिक पुष्टि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!