राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,एसएसबी भी कर रही अभियान में सहयोग!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह द्वारा नवजात बच्चे को दो बूंद पोलियो खुराक पिलाकर छह दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान अभियान का शुभारंभ किया गया।उन्होंने पोलियो कर्मियों को निर्देश दिया कि कोविड गाइड लाइन का अनुपालन के साथ बच्चों को पोलियो खुराक पिलाये।कोई बच्चा छुटे नही,वरना सुरक्षा चक्र टूट जाएगा।इधर, इस अभियान में एसएसबी भी सहयोग करती दिखी।जबकि,अन्य सामाजिक संगठन भी इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय है।
बताया गया कि कोविड टीकाकरण के कारण इस अभियान की तिथि 31 जनवरी से की गई।जो लगातार छह दिनों तक जारी रहेगी।
मौके पर यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, डॉ राजीव रंजन कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉक्टर अमित कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार, शीत श्रृंखला कर्मी अभय कुमार, हरिनंदन राम, हरिनंदन नाम की ज...









