रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कोविड मरीज ने छत से लगाई छलांग,मौत की जाँच- पड़ताल शुरू!
डंकन अस्पताल में मामले की जांच करते डीसीएलआर व अन्य
रक्सौल।( vor desk )।शहर के डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर डंकन अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल के तीसरी मंजील की छत से छलांग लगा दिया,जिससे उसकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।इस घटना से डंकन अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गयी।घटना गुरुवार की शाम करीब पौने छह बजे घटित हुई।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियो के दल ने पहुंच कर छान -बिन शुरू कर दी।
अस्पताल के मुख्य प्रबंधक सह कोविड के नोडल पदाधिकारी डा0 प्रभु जोसेफ ने बताया कि मृतक पलनवा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी 35 वर्षीय रामशरण शाह है,जिसे ,पिछले 20 मई को कोविड पॉजिटिव आने पर इलाज हेतु गम्भीर स्थिति में भर्ती किया गया था।उसकी बीमारी तकरीबन ठीक हो रही थी,स्थिति नॉर्मल थी।जिसके बाद सुबह ही उसे आइसीयू से निकाल कर जेनरल कोविड वार्ड में ...









