गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट कराएगी एक हजार लोगों का नेत्र दान,नरौल में स्थापित होगी बुद्ध प्रतिमा!
आदापुर।( vor desk ) ।शिक्षा के बगैर सामाजिक चेतना जागृत नही हो सकती।इसके लिए समाज के अभिवंचित वर्गों के बीच शिक्षा की ज्योति को जलाना होगा।उक्त बातें गौतम बुद्ध सामाजिक चेतना संस्थान ट्रस्ट,संत कबीर नगर नरौल के संस्थापक अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बीरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ने बुधवार की देर शाम आदापुर में एक कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि दुनिया को युद्ध या आतंकवाद की नही बल्कि बुद्ध की जरूरत है,जिन्होंने करुणा,मैत्री,बन्धुता,अहिंसा जैसे मानवीय विचारों से मानव समाज को अन्वेषी बनाया।
उन्होंने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध,संत गुरु रविदास,फूले दम्पति, संत कबीर,शाहूजी महाराज,संत गाडगे सरदार पटेल,अबुल कलाम आजाद जैसे महापुरुषों के विचारों से ही अखंड भारत के खोए हुए गौरव को हासिल किया जा सकता है और हमारा देश उन्ही के विचारों व आदर्शो को आत्मसात करके विश्व गुरु ...









