पूर्व एमएलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता बने सुगौली से एनडीए प्रत्याशी,एलजेपी की अधिकृत सूची जारी होने के बाद अटकलों पर लगा विराम!
सुगौली।(Vor desk)।सुगौली विधानसभा सीट के लिए सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है, जहाँ लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी की ओर से गुरुवार की शाम यह सूची जारी की गई।इस घोषणा से पहले यह चर्चा थी कि पार्टी पंकज कुमार उर्फ लोहा पांडे को टिकट दे सकती है, लेकिन अब बबलू गुप्ता को मैदान में उतारा गया है। इस घटनाक्रम के बाद, चर्चा है कि पंकज कुमार उर्फ लोहा पांडे अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से सुगौली के निवर्तमान विधायक शशिभूषण सिंह के एक बार फिर चुनाव लडने की चर्चा है। इसके अलावा, जनसुराज पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री राम चंद्र साहनी के भी चुनाव लड़ने की संभावना है, जिससे मुकाबला रोचक होगा ।
राजेश कुमार उर्फ बबलू...









