संकल्प: ‘पहले पढ़ाई, फिर बिदाई’ – प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर ने पूर्वी चम्पारण को साल भर में बाल विवाह मुक्त बनाने का लिया बीड़ा
रक्सौल। (Vor desk)। बाल विवाह को जड़ से खत्म करने के राष्ट्रीय लक्ष्य के तहत, भारत सरकार की 100 दिवसीय विशेष कार्ययोजना से उत्साहित होकर प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चम्पारण ने एक बड़ा संकल्प लिया है। संगठन ने घोषणा की है कि वह सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर अगले एक साल के भीतर पूर्वी चम्पारण जिले को बाल विवाह मुक्त बनाएगा।इस उद्देश्य को साधने के लिए '100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान' शुरू किया गया है, जो बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान में एक लक्षित रणनीति अपनाई गई है, जिसके तहत स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों, विवाह संपन्न कराने वाले धार्मिक स्थलों, शादी में सेवा देने वाले पेशेवरों (जैसे कैटरर्स, टेंट वाले), और आखिर में पंचायतों तथा नगरपालिका वार्डों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर ...









