भारत-नेपाल सीमा पर पोलियो के खिलाफ ‘सुरक्षा कवच’, एसएसबी के सहयोग से मैत्री पुल पर पिलाई गई ड्रॉप
रक्सौल।(Vor desk)। भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ भारत-नेपाल सीमा पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पूरी मुस्तैदी से चलाया जा रहा है। गुरुवार को पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा और डब्ल्यूएचओ (WHO) के एसएमओ मनोज तुमराड़ा ने रक्सौल-वीरगंज मुख्य सड़क स्थित मैत्री पुल का दौरा कर अभियान की जमीनी हकीकत जानी। अधिकारियों ने सीमा पर तैनात ट्रांजिट टीमों की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया और इस राष्ट्रीय कार्य में एसएसबी (SSB) के अधिकारियों व जवानों द्वारा दिए जा रहे सक्रिय सहयोग की खुले मन से सराहना की।
पड़ोसी देशों से खतरे को देखते हुए सीमा पर सतर्कता
निरीक्षण के दौरान डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने कहा कि यद्यपि भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन पाकिस्तान और ईरान जैसे पड़ोसी देशों में वायरस की मौजूदगी अभी भी एक चुनौ...









