रक्सौल में ‘वॉक फॉर फ्रीडम’ कार्यक्रम आयोजित,आधुनिक गुलामी के खिलाफ पद यात्रा निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक!
रक्सौल। (Vor desk)।शनिवार को रक्सौल में वॉक फॉर फ्रीडम कार्यक्रम का आयोजनद मुवमेंट इंडिया ( विजन रिस्कीयू की स्वयंसेवी शाखा ) और न्याय संस्था, डंकन हॉस्पिटल( रक्सौल) के तत्वाधान में हुआ।
वॉक फॉर फ्रीडम 2023 कार्यक्रम मे स्कूल ऑफ नर्सिंग, डंकन हॉस्पिटल के बच्चे, प्रयास स्वयंसेवी संस्था, स्वच्छ रक्सौल एवं अन्य स्वयंसेवी संस्था के लोग तथा आस - पास के गाँव के लगभग 254 लोगो ने इस कार्यक्रम में भाग लिए l वॉक फॉर फ्रीडम कार्यक्रम विश्व स्तर पर आधुनिक गुलामी के खिलाफ A21अंतराष्ट्रीय समाज सेवी संस्था के द्वारा इस पद यात्रा के आयोजन किया जाता है और भारत में 2017 द मूवमेंट इंडिया के के द्वारा शुरू किया गया था l इस वर्ष 2023 में भारत में 100 जगहों में वॉक फॉर फ्रीडम का आयोजन किया जा रहा है l इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक गुलामी जैसे की बाल -विवाह, बाल मजदूरी, मानव तस्करी के...









