मृतक दिलीप सिंह की पत्नी ने मिल मालिक पर लगाया हत्या का आरोप
रामगढ़वा।(vor desk)।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित शिव शक्ति मॉर्डन राइस एंड फ्लावर मिल गेट पर मिल के एकाउंटेंट दिलीप सिंह की हत्या ने अब नाटकीय मोड़ ले लिया है । मृतक दिलीप सिंह के पत्नी नेपाल के रौतहट जिले के गौर निवासी पूनम देवी ने थाना में प्राथमिकी हेतु एक आवेदन देकर बतायी है कि मेरे पति दिलीप सिंह 10 वर्षों से वीरेंद्र कुमार के मिल में एकाउंटेंट का कार्य करते थे । लहना वसूली का काम उनके जिम्मे रहता था ।इसी दौरान आज से चार पांच रोज पूर्व मिल मालिक वीरेंद्र कुमार व उनके पार्टनर मुन्ना मारवाड़ी से किसी बात को लेकर विवाद हुई थी ।विवाद के बाद मेरे पति अपने घर चले आये।फिर उसके बाद वे अपना हिसाब किताब करने के लिए मिल मालिक वीरेंद्र कुमार व मुन्ना जी द्वारा बुलाया गया ।पत्नी ने दावा किया है कि लाख समझाने के बावजूद वे मिल में आये और आने के बाद मिल में काम शुरू कर दिए।फिर कल रात...









