रामगढवा में तेज रफ्तार कार और बाइक में जर्बदस्त भिड़ंत :दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो बहनों की मौत,भाई बुरी तरह घायल!
रक्सौल ।(vor desk)।रामगढ़बा थाना क्षेत्र स्थित रेशमा देवी प्रोजेक्ट कन्या गर्ल्स हाई स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम बाइक और एक कार की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। जबकि ,उनके भाई की हालत नाजुक बनी हुई है।मृतका की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के आंध्रा पकही ग्राम निवासी गिरजा शंकर यादव की पुत्री ममता कुमारी (16) और विजय यादव की पुत्री शोभा कुमारी (14) के रूप में हुई है। इस घटना में बाइक चालक मृतका शोभा कुमारी का सगा भाई राजकुमार यादव (20) भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक,छठ के लिए कपड़े की खरीददारी कर लौटने के दौरान उक्त हादसा हुआ।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रामगढ़वा कपड़ा के बाजार का हब है। तीनों भाई-बहन छठ के लिए कपड़े की खरीददारी के लिए बाजार आये थे। खरीददारी कर वापस लौटने के क्रम में रक्सौल की तरफ से आ रही एक कार...









