लक्ष्मीपुर में मैक्सट्रॉन ई-स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन, ₹34,999 की शुरुआती कीमत के साथ इलेक्ट्रिक युग का आगाज
रक्सौल।(Vor desk)।: शहर के लक्ष्मीपुर स्थित होटल आयुष्मान पैलेस परिसर में स्वदेश निर्मित मैक्सट्रॉन कंपनी के ई-स्कूटी शोरूम का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, केसरिया के पूर्व प्रत्याशी वरुण विजय, पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव, कांग्रेस नेता अखिलेश दयाल, पूर्व प्रमुख नूरुल हसन, मुखिया नायाब आलम, सरपंच हीरो बाबू, मुखिया गुड्डू आलम, जाने आलम, नसीमुल हक, कबीर आलम और व्यवसायी गणेश धनोटिया ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण प्रदूषण के दौर में इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य की असली जरूरत हैं।शोरूम के संचालक सैफुल आजम ने कंपनी की खूबियों की जानकारी देते हुए बताया कि मैक्सट्रॉन एक पूर्णतः स्वदेशी ब्रांड है, जो भारतीय सड़कों और आम आदमी की ...









