Sunday, March 8

रक्सौल आसपास

बैंक मैनेजर की मौत या ‘सोची-समझी’ साजिश? जंजीर से लटका मिला शव, शरीर के जख्म खोल रहे हैं राज

बैंक मैनेजर की मौत या ‘सोची-समझी’ साजिश? जंजीर से लटका मिला शव, शरीर के जख्म खोल रहे हैं राज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।: उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के एक होनहार अधिकारी की मौत ने पुलिस और पब्लिक दोनों को उलझा दिया है। सुगौली के करमवा रघुनाथपुर शाखा के प्रबंधक जीतेंद्र कुमार का शव रामगढ़वा में उनके किराए के कमरे में लोहे की भारी जंजीर (सिकड़) से लटका मिला। पहली नजर में यह मामला खुदकुशी का लग सकता है, लेकिन शरीर पर मौजूद निशानों और मौके से गायब हुए किरदारों ने इसे एक 'सस्पेंस मर्डर मिस्ट्री' में बदल दिया है।​गले पर निशान नहीं, पीठ पर जख्म: यह कैसी आत्महत्या? ​इस पूरे मामले में सबसे बड़ा 'ट्विस्ट' चोट के निशान हैं। मृतक के भाई कृष्णा कुमार ने पुलिसिया थ्योरी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं:​अजीबोगरीब फंदा: आमतौर पर लोग कपड़े या रस्सी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यहाँ लोहे की जंजीर (सिकड़) का प्रयोग किया गया। ​मेडिकल विसंगति: परिजनों का दावा है कि जीतेंद्र की छाती और...
पूर्वी चंपारण: रामगढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण: रामगढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। रामगढ़वा थाना पुलिस और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक तस्कर को दबोचा है, जिसके पास से 70 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी स्मैक की डिलीवरी देने जा रहा था। ​गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल ​रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) मनीष आनंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को भलुवइया पुल के पास स्मैक की बड़ी खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने भलुवइया पुल के पास घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। ​तलाशी में बरामद हुई स्मैक की खेप ​तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 70 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसे ...
रक्सौल: कैम्ब्रिज वर्ल्ड एकेडमी का भव्य उद्घाटन, अब नए परिसर में आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ेंगे बच्चे

रक्सौल: कैम्ब्रिज वर्ल्ड एकेडमी का भव्य उद्घाटन, अब नए परिसर में आधुनिक सुविधाओं के साथ पढ़ेंगे बच्चे

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार करते हुए रक्सौल-आदापुर कैनाल रोड स्थित खेखरीया गांव के समीप शुक्रवार को ‘कैम्ब्रिज वर्ल्ड एकेडमी’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर विद्यालय के नवनिर्मित भवन में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के साथ पठन-पाठन की नई पारी की शुरुआत हुई। ​छात्राओं के साथ अब छात्र भी ले सकेंगे शिक्षा विद्यालय के निदेशक प्रकाश गिरि ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में संचालित ‘कैम्ब्रिज गर्ल्स एकेडमी’ को अब नए स्वरूप में ‘कैम्ब्रिज वर्ल्ड एकेडमी’ के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विस्तार के साथ ही शिक्षा पद्धति में भी बदलाव किया गया है। अब कक्षा 1 से 5 तक सह-शिक्षा (Co-education) के तहत बालक और बालिकाओं दोनों का नामांकन लिया जाएगा। वहीं, कक्षा 6 से 10 तक पूर्व की भांति केवल बालिकाओं के लिए समर्पित रहेगा, ता...
स्थापना दिवस पर नेपाल सशस्त्र पुलिस बल का शक्ति प्रदर्शन, बारा-पर्सा में ‘फ्लैग मार्च’​सीमा सुरक्षा और भारत-नेपाल समन्वय को मजबूती देने के लिए सुरक्षा बलों ने भरी हुंकार!

स्थापना दिवस पर नेपाल सशस्त्र पुलिस बल का शक्ति प्रदर्शन, बारा-पर्सा में ‘फ्लैग मार्च’​सीमा सुरक्षा और भारत-नेपाल समन्वय को मजबूती देने के लिए सुरक्षा बलों ने भरी हुंकार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज(नेपाल)।(vor desk)सशस्त्र पुलिस बल (APF), नेपाल के स्थापना दिवस के अवसर पर बारा और पर्सा के सीमावर्ती क्षेत्रों में एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सीमा की अखंडता और सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना था। बारा जिले से शुरू होकर पर्सा तक पहुंचा यह मार्च सुरक्षा और आपसी सहयोग का बड़ा संदेश दे गया ​वरिष्ठ अधिकारियों ने किया नेतृत्व ​इस ऐतिहासिक फ्लैग मार्च का सफल नेतृत्व सशस्त्र पुलिस बल नंबर 13 गण के गणपति पुरण चंद भट्ट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी (सीडीओ) भोला ढकाल शामिल हुए। उनके साथ जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के एसपी सुदीप राज पाठक, राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यालय के प्रमुख संतोष ढकाल समेत नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ​भारत-न...
एसडीएम के औचक निरीक्षण से आदापुर में मचा हड़कंप, पीएचसी प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब​,गोदाम में मिलीं खामियां, पैक्स अध्यक्षों और स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब!

एसडीएम के औचक निरीक्षण से आदापुर में मचा हड़कंप, पीएचसी प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब​,गोदाम में मिलीं खामियां, पैक्स अध्यक्षों और स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एम्बुलेंस की गंदगी पर जताई नाराजगी,संबंधित पदाधिकारियों को लगाई फटकार​रक्सौल ।(Vor desk)।अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार ने गुरुवार को आदापुर प्रखंड में विभिन्न सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर अनाज भंडारण और पैक्स के कामकाज में भारी लापरवाही उजागर हुई है। एसडीएम की इस सख्त कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। ​अस्पताल में न डॉक्टर मिले न सफाई ​एसडीएम ने जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) आदापुर का निरीक्षण किया, तो वहां की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. फिरोज और डॉ. ओमप्रकाश ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उनके अलावा कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी गायब मिले, जिनसे प्रशासन अब जवाब-तलब कर रहा है। अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में स्टॉक रजिस्टर का संधारण भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा था। एसडीएम ने...
रक्सौल: नेपाल के रास्ते दुबई भागने की फिराक में बेंगलुरु का ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार,​बताया जा रहा गोल्ड स्मगलिंग और साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड!

रक्सौल: नेपाल के रास्ते दुबई भागने की फिराक में बेंगलुरु का ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार,​बताया जा रहा गोल्ड स्मगलिंग और साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
इमिग्रेशन जांच में धराया, बेंगलुरु पुलिस टीम को सौंपा गया​रक्सौल ।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रक्सौल स्थित भारतीय आव्रजन (इमिग्रेशन) कार्यालय ने दुबई फरार होने की कोशिश कर रहे कथित अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग गिरोह के मास्टरमाइंड को दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी दत्तात्रेय बकाले (Dattatraya Bakale) बेंगलुरु पुलिस का 'मोस्ट वांटेड' अपराधी है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहा था। ​एनओसी लेने पहुंचा था आरोपी, ऐसे खुली पोल ​जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के गदग निवासी दत्तात्रेय बकाले 20 जनवरी 2026 की रात लगभग 09:05 बजे नेपाल जाने के लिए इमिग्रेशन क्लीयरेंस और नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लेने रक्सौल कार्यालय पहुंचा था। जांच के दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जब अधिकारियों ने डेटाबेस खंगाला, तो पता चला...
​रक्सौल स्टेशन से धराया गुजरात की जेल से फरार कैदी, चार साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

​रक्सौल स्टेशन से धराया गुजरात की जेल से फरार कैदी, चार साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​STF पटना की सूचना पर रेल पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या 2-3 से दबोचा, सूरत की क्राइम ब्रांच टीम को सौंपा गया​रक्सौल ।(Vor desk)।बिहार की रक्सौल रेल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुजरात की लाजपोर सेंट्रल जेल (सूरत) से पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे एक शातिर कैदी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कैदी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला अंतर्गत गुलहरिया थाना क्षेत्र के अमुआ निवासी इस्तियाक हुसैन इस्लाम हुसैन सिद्दीकी (40 वर्ष) के रूप में हुई है।​पैरोल पर बाहर आकर हो गया था फरार​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैदी संख्या-1831 इस्तियाक हुसैन करीब 4 साल पहले गुजरात की जेल से 21 दिनों की पैरोल पर बाहर निकला था। पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद वह जेल वापस नहीं लौटा और फरार हो गया था, जिसके बाद से गुजरात पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।​STF पटना की सटीक सूचना पर कार्रवाई​इस माम...
रक्सौल एयरपोर्ट: मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत भूमि अधिग्रहण में आई तेजी, मुआवजा भुगतान शुरू

रक्सौल एयरपोर्ट: मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के तहत भूमि अधिग्रहण में आई तेजी, मुआवजा भुगतान शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​डीजीसीए और एएआई को बाधाएं हटाने के लिए भेजा गया अनुरोध; रैयतों को नोटिस जारी, जल्द भरेगी उड़ान ​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल एयरपोर्ट के विस्तार की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा अब समाप्त होने की ओर है। मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के अंतर्गत इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रशासन ने भू-अर्जन के एवज में रैयतों को मुआवजा भुगतान करने की कार्रवाई युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दी है, जिससे क्षेत्र के विकास को नए पंख मिलने की उम्मीद जगी है। ​आपत्तियों का निपटारा और अवार्ड की घोषणा ​अनुमंडल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, भूमि अधिग्रहण हेतु अधिघोषणा के प्रकाशन के बाद प्राप्त हुई सभी आपत्तियों का विधिवत निराकरण सफलतापूर्वक कर लिया गया है। अवार्ड (मुआवजा राशि) की घोषणा के उपरांत अब संबंधित भू-स्वामियों को...
मिशन रक्सौल: 26 जनवरी से बदलेगी शहर की तस्वीर, लक्ष्मीपुर बस स्टैंड से खुलेगी बसें,जाम से मुक्ति के लिए बसों के शहर प्रवेश पर लगेगी रोक!

मिशन रक्सौल: 26 जनवरी से बदलेगी शहर की तस्वीर, लक्ष्मीपुर बस स्टैंड से खुलेगी बसें,जाम से मुक्ति के लिए बसों के शहर प्रवेश पर लगेगी रोक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​प्रशासन और चैंबर ऑफ कॉमर्स की महाबैठक में बनी सहमति; नहर किनारे बनेगा रिवर फ्रंट पार्क​रक्सौल।(Vor desk)।अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित प्रमुख व्यापारिक शहर रक्सौल की बुनियादी समस्याओं के समाधान और इसके सर्वांगीण विकास को लेकर बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रशासन और रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बीच शहर की सूरत बदलने पर व्यापक सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 जनवरी को लक्ष्मीपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए बस स्टैंड का भव्य उद्घाटन किया जाएगा,शहर में जाम से निजात के लिए कारगर पहल होगी। ​जाम और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान ​बैठक में मौजूद अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक (SDPO) मनीष आनंद, कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार और रक्सौल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार की उपस्थिति ...
मेधावी छात्र की खामोश मौत: दरोगा बनने का सपना संजोए युवक ने फंदे से लटककर दी जान

मेधावी छात्र की खामोश मौत: दरोगा बनने का सपना संजोए युवक ने फंदे से लटककर दी जान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल के आश्रम रोड की घटना; SSB जवान के पुत्र ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेम-प्रसंग का अंदेशा ​रक्सौल।(Vor desk)।शहर के वार्ड नंबर 9, आश्रम रोड में बुधवार को उस समय मातम पसर गया, जब दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहे एक मेधावी युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान परमेश्वर प्रसाद गुप्ता के 27 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। अजय घर पर अपने छोटे भाई के साथ रह रहा था, जबकि उसके पिता वर्तमान में असम के गुवाहाटी में तैनात हैं और मां मुन्नी देवी भी एक माह पूर्व पति के पास गई हुई थीं। ​खिड़की से झांका तो उड़े होश ​परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह जब अजय के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो उसके छोटे भाई और चाचा को अनहोनी की आशंका हुई। जब खिड़की से झांककर देखा गया, तो अजय का शव पंखे से झूल रहा था। शोर मचने पर आसपास के लोग जु...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!