Thursday, March 12

ब्रेकिंग न्यूज़

एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित,विदाई समारोह में बुके देने और सेल्फी लेने वालों के चेहरे उतरे!

एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित,विदाई समारोह में बुके देने और सेल्फी लेने वालों के चेहरे उतरे!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को भ्रष्टाचार में संलिप्तता और गंभीर अनियमितताओं के चलते नीतीश सरकार ने निलंबित कर दिया है।चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय की जांच रिपोर्ट में आरोप प्रमाणित पाए गए थे, जिसके बाद पहले उन्हें पद से हटाया गया और अब गृह विभाग ने सस्पेंशन की अधिसूचना जारी की है। इस कारवाई से रक्सौल से पुलिस मुख्यालय मे हुई प्रतिनियुक्ति के बाद यहां आयोजित विदाई समारोह में सेल्फी लेने और बुके देने वालों के चेहरे उतरे हुए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,पुलिस की नजर उन लोगों पर है,जो भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा कर करोड़ो की संपत्ति बनाई थी।दलाल, भू माफिया और ड्रग्स कारोबारी इस सूची में शामिल हैं। ...
पीएम के आगमन को ले कर 18जुलाई को दोपहर तक बोर्डर रहेगा सील,इंडो नेपाल बोर्डर पर कड़ी चौकसी और निगरानी जारी!

पीएम के आगमन को ले कर 18जुलाई को दोपहर तक बोर्डर रहेगा सील,इंडो नेपाल बोर्डर पर कड़ी चौकसी और निगरानी जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई शुक्रवार को मोतिहारी आगमन के मद्देनजर भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रक्सौल और वीरगंज के बीच मुख्य बॉर्डर सहित पूर्वी चंपारण जिले से लगे सभी सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और बॉर्डर पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।नेपाल की ओर से नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस भी मुस्तैद है।बोर्डर पर किलेबंदी की तरह सुरक्षा बंदोबस्त है।जिले में कैंप कर चुके केंद्र और राज्य स्तर के उच्चाधिकारी पल पल पर नजर रखे हुए है । 18जुलाई को बोर्डर रहेगा सील,सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट मोड पर बोर्डर सील:18 जुलाई को सुबह से दोपहर तक भारत-नेपाल बॉर्डर सील रहेगा और पैदल आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा। आई कार्ड जांच: बॉर्डर पर आवागमन करने वाले लोगों का आई कार्ड और सामान की जांच की...
भारतीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा प्राधिकृत एशियाई विकास बैंक सलाहकार के साथ चैंबर की बैठक

भारतीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा प्राधिकृत एशियाई विकास बैंक सलाहकार के साथ चैंबर की बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राकेश कुमार कुशवाहा एवं महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया के संयोजन मे भारतीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा प्राधिकृत एशियाई विकास बैंक सलाहकार कपिल चौधरी एवं रिचा सेखानी के साथ एक बैठक हुई जिसमें आईसीपी,कस्टम तथा सशस्त्र सीमा बल व प्रशासनिक विभाग द्वारा भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों अर्थात आयात-निर्यात सम्बन्धी कठिनाइयों से संबंधित विषयों पर गहनता से विचार-विमर्श और निर्बाध रूप से व्यापारिक गतिविधियों के संचालन संबंधी सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने रक्सौल चैम्बर को आशान्वित किया कि व्यवसायिक हितार्थ सभी प्रमुख विंदुओं को प्रमुखता से संबंधित विभागों को अवगत कराते हुए आयात-निर्यात को सुदृढ़ व सरलता प्रदान करने हेतु सकरात्मकता के अग्रसारित किया जाएगा। भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख केन्द्र रक्सौल आई...
125 यूनिट फ्री बिजली का स्वागत, लेकिन बढ़ते अपराध पर भी हो सख्त कार्रवाई: रामबाबू यादव

125 यूनिट फ्री बिजली का स्वागत, लेकिन बढ़ते अपराध पर भी हो सख्त कार्रवाई: रामबाबू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार सरकार द्वारा हर परिवार को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कदम जनकल्याण के दृष्टिकोण से सराहनीय है।उक्त बातें राजद नेता सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही। उन्होंने इस दौरान नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं गहरी चिंता का विषय बन गई हैं। हर दिन कहीं न कहीं हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की खबरें आ रही हैं। लगता है जैसे अपराधी बेलगाम हो गए हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार को चाहिए कि जितना ध्यान वह जन-कल्याणकारी योजनाओं पर दे रही है, उतना ही सख्ती से कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी ध्यान दे। पुलिस प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए आम ...
वैकल्पिक डाईवर्सन को तोड़े जाने से आम जनता को हो रही दिक्कतों के मद्देनज़र रक्सौल राजद ने किया एक दिन का सांकेतिक विरोध!

वैकल्पिक डाईवर्सन को तोड़े जाने से आम जनता को हो रही दिक्कतों के मद्देनज़र रक्सौल राजद ने किया एक दिन का सांकेतिक विरोध!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk) शहर के कोइरियाटोला नहर चौक पर पुराने पुल को को तोड़ कर हाई लेबल पुल बनाये जाने के दौरान हल्के वाहनों का आवगमन चालू रहे, इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा अप एंड डाउन दो डाईवर्सन का तत्कालिक निर्माण कराया गया था जिसे अब नहर में पानी बढ़ने के नाम पर तोड़ दिया गया है। इस वैकल्पिक डाईवर्सन को इस तरह एकायक तोड़े जाने के बाद अब यह शहर दो भागो मे बंट गया है। लोगों को अब शहर के एक भाग से दूसरे भाग मे जाने के लिए बहुत दूरियों तक का सफर करना पड़ता है। लोगों को हो रही इस भारी परेशानीयों को देखते हुए रक्सौल राजद ने आज अपना एक दिन का सांकेतिक विरोध कार्यक्रम करने का फैसला किया था। सांकेतिक विरोध का मुख्य उद्देश्य प्रशासन तथा जन प्रतिनिधि को जल्द से जल्द नहर पुल पर डायवर्सन बनवाने तथा पुल निर्माण मजबूत कराने हेतु आगाह करना था। इस पुल के टूट जाने से अनुमंडल अस्पताल , बाज़ार जाने ...
नहर में डायवर्सन को ले कर आज सांकेतिक आंदोलन और नुक्कड़ सभा करेगा राजद:राजद नेता रवि मस्करा 

नहर में डायवर्सन को ले कर आज सांकेतिक आंदोलन और नुक्कड़ सभा करेगा राजद:राजद नेता रवि मस्करा 

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। काठमांडू दिल्ली राजमार्ग के रक्सौल खंड अंतर्कोगत ईरियाटोला नहर चौक पर बन रहे हाई लेवल पुल निर्माण में लापरवाही और डायवर्सन हटाने का मुद्दा तुल पकड़ गया है।राजद के जिला प्रवक्ता रवि मस्करा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 17जुलाई गुरुवार की सुबह 9बजे से कोईरियाटोला नहर चौक पर विरोध प्रदर्शन और नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा।उन्होंने कहा कि रक्सौल एसडीओ को इस मामले को ले कर ज्ञापन सौंपा गया है।।उन्होंने आरोप किया कि शहर के ज्वलंत और संवेदशील मामले पर प्रशासन और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि गंभीर नहीं है।इस उपेक्षा पूर्ण नीति के खिलाफ राजद सांकेतिक आंदोलन करेगी।यदि इसका भी असर नहीं हुआ,तो,20जुलाई से व्यापक जन आंदोलन होगा,क्योंकि,कोईरिया टोला नहर चौक का डायवर्सन नहीं होने से मरीज,स्कूली बच्चे,कामकाजी लोग,व्यापारी,पर्यटक सभी परेशान हैं। ...
नहर डायवर्सन को ले कर महागठबंधन ने किया चरण बद्ध आंदोलन का ऐलान,प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन!

नहर डायवर्सन को ले कर महागठबंधन ने किया चरण बद्ध आंदोलन का ऐलान,प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल में कोईरिया टोला पुल के निर्माण में अनियमितता - लापरवाही और डायवर्सन हटाने के खिलाफ महागठबंधन ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।यह पुल काठमांडू दिल्ली राजमार्ग के रक्सौल खंड अंतर्गत कोईरियाटोला स्थित घोड़ासहन नहर पर बन रही है।इस सड़क को रक्सौल की लाइफ लाइन सड़क माना जाता है,जिस पर 'हाई लेबल ब्रिज 'का निर्माण चल रहा है,जो इन दिनों नहर में प्रचुर पानी और बारिश के कारण बंद की स्थिति में है।मुख्य सड़क और सैनिक सड़क भी कटाव की शिकार हो गई है।इस मामले पर आक्रामक राजद प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव ने कहा कि घोड़ासहन नहर पर बने डायवर्सन को तोड़ दिया गया है, जिससे रक्सौल अनुमंडल सहित दूसरे राज्यों और देशों से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। दरअसल,बुधवार को महागठबंधन के प्रतिनिधिमं...
रक्सौल स्टेशन रोड के कूड़ेदान से मिली ज़िंदगी: उपेक्षित शिवम को मानव सेवा आश्रम में मिला नया आसरा

रक्सौल स्टेशन रोड के कूड़ेदान से मिली ज़िंदगी: उपेक्षित शिवम को मानव सेवा आश्रम में मिला नया आसरा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल स्टेशन रोड पर बीते कुछ दिनों से एक युवक को कूड़ेदान के आसपास भोजन तलाशते और कचरे में ही सोते हुए देखा जा रहा था। यह दृश्य कई राहगीरों के लिए आम हो गया था, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं रणजीत सिंह और साबरा खातून की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उस युवक को रेस्क्यू कर मानव सेवा आश्रम में सुरक्षित रूप से आश्रय दिलाया। युवक की पहचान नेपाल के पोखरिया के चीलझपटी निवासी शिवम कुमार झा (पिता: कमलेश झा) के रूप में हुई है। काउंसलिंग के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि शिवम 12वीं तक शिक्षित हैं, परंतु पारिवारिक उपेक्षा और सामाजिक तिरस्कार के चलते मानसिक रूप से अस्थिर हो चुके थे। असहाय अवस्था में, वे कई दिनों से स्टेशन रोड के आसपास भटकते रहे। उनका भोजन का साधन राहगीरों द्वारा फेंका गया बचा-खुचा खाना और कूड़ेदान से निकाले गए अन्न के अंश बन च...
मीनापुर पावर सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन: 16 से 20 जुलाई तक रामगढ़वा और सुगौली के कुछ गांवों में रोटेशन पर मिलेगी बिजली

मीनापुर पावर सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन: 16 से 20 जुलाई तक रामगढ़वा और सुगौली के कुछ गांवों में रोटेशन पर मिलेगी बिजली

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।अनुमंडल के रामगढ़वा प्रखंड के मीनापुर पावर सबस्टेशन परिसर में एक महत्वपूर्ण अपग्रेडेशन कार्य के चलते रामगढ़वा और सुगौली प्रखंड के कुछ गांवों में 16 जुलाई से 20 जुलाई तक विद्युत आपूर्ति रोटेशन के आधार पर की जाएगी। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने दी।उन्होंने बताया कि मीनापुर टोला पावर सबस्टेशन में पहले से ही दो 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। इनमें से एक 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इस कार्य के कारण ही आगामी पांच दिनों तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति फूगिनी फीडर से संचालित होगी, जिससे सुगौली प्रखंड के पजियारवा उत्तरी मनसिंघा, दक्षिणी मनसिंघा, माली, बगही, करमवा रघुनाथपुर पंचायत के गांवों में रोटेशन के आधार पर बिजली मिलेगी। वहीं, रामगढ़वा...
रक्सौल में नहर से बरामद हुआ युवती का शव,हत्या की आशंका ,पुलिस कर रही जांच!

रक्सौल में नहर से बरामद हुआ युवती का शव,हत्या की आशंका ,पुलिस कर रही जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के घोड़ासहन नहर से एक लड़की का शव बरामद हुआ है।जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी है।शव पर जख्म के निशान भी मिले है,जिसके बाद चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है ।मिली जानकारी के मुताबिक,प्रखंड के जोकियारी गांव के पास नहर से करीब 20 वर्ष की एक अज्ञात युवती का अर्द्ध नग्न शव बरामद हुआ है। शव पर जख्म के निशान मिले हैं, जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत होता है।हो सकता है कि रेप भी हुआ हो।शव सोमवार की सुबह देखा गया था।हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार के पहुंचने के बाद शव को नहर से निकाला गया ।सूत्रों ने बताया कि दोपहर में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की ।शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती का शव नहर के जलकुंभी में फंसा हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखा और रक्सौल थाना को सूचित किया। पुलिस टीम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!