नगर परिषद बोर्ड की बैठक में लिए गए कई निर्णय,कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने किया ‘नया रक्सौल’ बनाने के लिए एक जुट हो आगे बढ़ने की अपील!
रक्सौल।(Vor desk)। गुरुवार को रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने की और संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया।
बैठक के मुख्य बिंदु:
चौमुखी विकास: कार्यालय पहुंचने के बाद कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी का बुके दे कर स्वागत किया गया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नया रक्सौल बनाने के लिए सभी पार्षदों को मिल जुल कर आगे बढ़ने और विकास को गति देने की जरूरत है।उन्होंने जोर दे कर कहा कि नगर को स्वच्छ सुंदर और प्रगतिशील बनाने के संकल्प के साथ कार्य किया जाएगा ।
यह बैठक नगर विकास विभाग द्वारा सभापति धुर पति देवी को पदमुक्त करने के बाद पहली बार हुई।
साफ-सफाई: एनजीओ के चयन और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई।
जल संकट: शहर...









