रक्सौल एसडीओ मनीष कुमार ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में शिक्षक रेयाज अहमद को किया निलंबित
रक्सौल।(Vor desk)।निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक शिक्षक पे निलंबन की करवाई की गई है।मिली जानकारी के मुताबिक,निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 10-रक्सौल, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा रक्सौल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सेनुवारिया विशिष्ट शिक्षक रेयाज अहमद के विरुद्ध निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य हेतु अपने नियुक्ति पत्र को लेने से इनकार करने पर अनुशासनहीनता एवं पदाधिकारी आदेश की अवहेलना का आरोप में निलंबन की कार्यवाही की गई है।इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने यह भी कहा कि अगर 10-रक्सौल, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव संबंधित कार्यों को ससमय निष्पादन करने या कराने में किसी भी बी एलओ, कर्मी या पदाधिकारी द्वारा स्थितलता, किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही बरती जाती है तो इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए अविलंब संबंधितों के...









