ई रिक्शा चालक सुनील गोली कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, स्मैक तस्करी के विवाद में चली थी गोली!
राजकीय रेल पुलिस ने कोइरिया टोला से सन्तोष महतो को किया गिरफ्तार,दो अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल रेलवे रोड में ई रिक्शा चालक सुनील साह को गोली मारने के मामले का उद्भेदन करते हुए राजकीय रेल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।इस मामले में खुलाशा हुआ है कि गोली चलने का कारण स्मैक तस्करी को ले कर उतपन्न विवाद था।बता दे कि 4 सितंबर को स्टेशन रोड में रक्सौल के कौड़िहार भगवानपुर निवासी ई-रिक्सा चालक सुनील साह को गोली मार दी गई थी।वह सड़क पर लहू लुहान चीखता चिलाता रहा ।लेकिन,किसी ने एक न सुनी।बाद में राजकीय रेल पुलिस ने भर्ती कराया।अंततः जान बच गई।उसी के बयान पर यह गिरफ्तारी हुई और गोलाबारी का राज खुला है। हालांकि इस मामले में दो आरोपी अब तक फरार हैं। जिन पर गोली चलाने का आरोप है।जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।इस बाबत प्रभा...









