मोतिहारी उत्पाद विभाग टीम ने की रक्सौल में छापेमारी,50 कार्टून नशीली दवा बरामद!
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में शराब बंदी के बाद सीमावर्ती शहर रक्सौल में नशीला दवाइयों का कारोबार तेजी से बढ़ा है।नेपाल के लिए धड़ल्ले तस्करी भी हो रही है।कारोबारी दिन दूना रात चौगुना तरक्की कर रहे हैं।इस सूचना के बाद मोतिहारी उत्पाद विभाग ने रक्सौल में छापेमारी की ।जिसमे भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद हुआ। शुक्रवार को इस नशीली दवा कारोबार के भंडाफोड़ से एक बार फिर सनसनी फैल गई।इस मामले में चौकाने वाली बात यह थी कि एक आवासीय मुहल्ले में स्थित घर से उक्त दवा का कारोबार का उद्भेदन हुआ। बताया गया कि मोतिहारी उत्पाद पुलिस की टीम सीधे रक्सौल के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मछली बाजार से लगे मौजे मुहल्ला के एक आवासीय घर मे छापेमारी किया। उत्पाद पुलिस ने आवासीय घर में बने गुप्त गोदाम में छापेमारी करके 50 कार्टून नशीला कफ सीरप बरामद किया हैं।उत्पाद विभाग के अधीक्षक अविनाश प्रसाद के निर्देश पर...









