छौड़ादानों से रक्सौल घोड़ासहन नहर सड़क का टेंडर अंतिम प्रकिया में
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में सड़क अब चकाचक होगी।आने वाले दिनों में रक्सौल शहर न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन से भी सुंदर होगा।
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधायक प्रतिनिधि प्रो. अवधेश सिंह ने उक्त बातें कही। श्री सिंह ने बताया कि हरदिया वायरलेस के पास से 60 फीट चौड़ी सड़क बनेगी। जिसमें कोईरिया टोला नहर पूल से कस्टम रेलवे ढ़ाला तक 60 फ़ीट सड़क पर सरिया लगाते हुए आरसीसी ढ़लाई की जाएगी। जिसमें दोनों तरफ नाला और नाले के उपर टाईल्स लगाकर फुटपाथ और सड़क के बीच में डिवाइडर लगेगा। इसके लिए 10 करोड़ से अधिक का टेंडर होगा। वहीं बाईपास रोड से परेऊवा रेलवे ढ़ाला होते हुए स्टेशन रोड होकर बाटा चौक तक ढ़लाई रोड व इस रोड में भी दोनों तरफ नाले और बीच में डिवाईडर रहेगा। इसके लिए कार्य भी प्रारम्भ हो चुका है। वहीं कोईरिया टोला से भेलाही भेड़िहरवा साईफन तक पक्की सड़क का निर्माण होगा। जिसके लिये शनिवा...









