डेडिकेटेड कोविड सेंटर बने डंकन हॉस्पिटल के आधा दर्जन स्टाफ कोरोना संक्रमित!
फाइल फोटो:डंकन होस्पिटल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल के आधा दर्जन स्टाफ व उनके परिजन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को हुई कोरोना जांच में सभी संक्रमित पाए गए हैं।बता दे कि जिला प्रशासन द्वारा डंकन हॉस्पिटल को डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।
बताया गया है कि बुधवार को डंकन हॉस्पिटल में 17 लोगों की जांच रैपिड एंटीजन किट से हुई।जिसमें 10 लोग संक्रमित पाए गए।जिसमे आधा दर्जन संक्रमित डंकन के स्टाफ बताये गए हैं।इसकी पुष्टि रक्सौल के पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने की है।उनके मुताबिक,सभी का पता डंकन अस्पताल का है।
सूत्रों ने बताया कि डंकन के आशिष प्रोजेक्ट के स्टाफ भी संक्रमित पाए गए हैं।बता दे कि उक्त प्रोजेक्ट द्वारा कोरोना से बचाव हेतु जागरूकता व जरूरतमन्दों को मदद का कार्य भी किया जाता रहा है।
बताया गया है कि डंकन हॉस्पिटल में पिछले...








