भाजपा विधायक डॉ0 अजय सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच राहत वितरण कार्य शुरू!
राहत सामग्री बांटते नगर पार्षद रवि गुप्ता
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना रोक थाम को ले कर जारी लॉक डाउन 0 2 में भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के देख रेख में रक्सौल नगर में जरूरतमंद लोगों के बीच राहत वितरण कार्य शुरू हो गया है।
इस अभियान के तहत डॉ0 सिंह ने अपने निजी कोष से खाद्यान्न व अन्य सामग्री वितरण का कार्य शुरू कराया है।इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर के प्रत्येक वार्ड में 40 -40 लोगों को यह सामग्री वितरण का कार्य शुरू हुआ।विधायक डॉ सिंह ने बताया कि जब तक लॉक डाउन रहेगा, तब तक जरूरतमंद व असहाय लोगों के बीच सहयोग के तौर पर राहत वितरण का कार्य जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा कार्य मे जुटने का आह्वान किया ।कहा कि सक्षम कार्यकर्ता आगे आएं।यह हमारी जिम्मेवारी है कि क्षेत्र में कोई भूखे न सोएं...









