बीजेपी से बागी हुए युवा नेता जितेंद्र कुशवाहा, रक्सौल विधान सभा क्षेत्र से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव!
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार बीजेपी मुख्यालय सह प्रभारी जितेंद्र कुमार कुशवाहा रक्सौल विधान सभा क्षेत्र से सीटिंग विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को दुबारा प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज है और पार्टी से बगावत के संकेत दिए हैं।भाजपा द्वारा सोमवार को पहली चरण में 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।इसमें अपेक्षा के विपरीत जितेंद्र का नाम नहीं है।प्रमोद कुमार सिन्हा की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद नाराज जितेंद्र कुशवाहा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
वे रक्सौल के सोना टॉकीज और सोना बस के प्रोपराइटर हैं। स्व सोनेलाल प्रसाद के पुत्र जितेंद्र कुशवाहा लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और नगर परिषद के डिप्टी चेयर मैंन रहने के साथ ही भाजपा और भाजयुमो के कई पदों पर रह चुके हैं।पार्टी में उनकी मजबूत पहचान और पकड़ रही है।सांसद डा संजय जायसवाल के करीबी माने जाने वाले जितेंद्र कुशव...









