जब तक जिंदा रहूंगा तब तक चम्पारण की सेवा करता रहूंगा-” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
वर्चुअल सम्मेलन में जिलाध्यक्ष भुवन पटेल
बिहार में लहर भी होगी,ललकार भी,2020 में नीतीश सरकार भी:भुवन पटेल
रक्सौल।(vor desk )। रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार के प्रगति -समृद्धि का संकल्प दुहराया और कहा कि चंपारण के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
पूर्वी चंपारण जिला के सभी पदाधिकारी,कार्यकताओं,बूथ अध्यक्षों,बूथ सचिवों को उन्होंने" वर्चुअल सम्मेलन" के माध्यम से संबोधन किया और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।
https://youtu.be/SpMMffXq57s
सुनिए विडिओ/सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल-voice of raxaul
खास यह था कि जनता दल यू के पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल अपने गृह क्षेत्र रक्सौल स्थित अपने आवास पर इस वर्चुअल सम्मेलन में शरीक हुए।सोशल डिस्टेंस बना कर टीम वर्क के बीच सम्बोधन के मुताबिक,होम वर्क...









