सरकार विरोधी मशाल जुलूस में दर्जन भर जसपा कार्यकर्ता घायल ,झड़प के बाद चार हिरासत में !
नेपाल सरकार के कठोर नीति से विपक्षी पार्टियां सकते में,दिख रहे टकराव के आसार
रक्सौल।(vor desk )।जनता समाजवादी पार्टी(जसपा) द्वारा बुधवार की शाम को रक्सौल से लगे पर्सा जिला के बीरगंज में ओली सरकार के तानाशाही रवैये व संसद विघटन के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें दर्जन भर कार्यकर्ता पुलिस की झड़प में घायल हो गए है जिनका उपचार विभिन्न हॉस्पिटल में किया जा रहा है।आधा दर्जन कार्यकर्ता नेता पुलिस हिरासत में लिए गए हैं।
यहां बता दे कि के पी शर्मा ओली की नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) पार्टी में मतभेद के बाद पार्टी दो भाग में बट गई और ओली ने सरकार का विघटन कर मध्यावधि चुनाव की घोषणा कर दी ।जिसका विरोध नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचंड /माधव ग्रुप सहित विपक्षी पार्टियां सड़क से न्यायालय तक कर रही हैं। वही ओली सरकार द्वारा शांति सुरक्षा के नाम पर विरोध प्रदर्शन को दबाने का काम ...









