Saturday, March 14

ब्रेकिंग न्यूज़

डाबर नेपाल के प्रोडक्ट के साथ गायब हुए ट्रक को पुलिस ने गोपालगंज से किया बरामद!

डाबर नेपाल के प्रोडक्ट के साथ गायब हुए ट्रक को पुलिस ने गोपालगंज से किया बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मालवाहक ट्रकों का समान समेत गायब किये जाने का गोरख धंधा कोई नया नही है।पिछले 25 फरवरी 2021 को नेपाल से भारत के लिए डाबर नेपाल का प्रोडक्ट लेकर चलने वाला एक ट्रक अचानक गायब हो गया।ट्रक मालिक द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नही लगा,तो, हरैया ओपी में एक मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू हुई।अब इस मामले में सफलता मिली है। चोरी हुई ट्रक को रक्सौल पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुये डीएसपी सागर कुमार ने बताया कि रक्सौल थाना अंतर्गत हरैया ओपी में दर्ज केस संख्या 56/21 के मामले में गायब ट्रक संख्या एचआर 55एस-2821 को गोपालगंज जिला के बराहनिया के पट्रोल पंप से बरामद किया गया है।अनुसंधान जारी है। ...
रक्सौल रेलवे पार्क में वाटर कलर फाउंटेन का मनोरम दृश्य कर रहा आकर्षित,सेल्फी लेने पहुँच रहे लोग!

रक्सौल रेलवे पार्क में वाटर कलर फाउंटेन का मनोरम दृश्य कर रहा आकर्षित,सेल्फी लेने पहुँच रहे लोग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेलवे पार्क में कलर वाटर फाउंटेन के संचालित होने के बाद इसे देखने के लिए यात्रियों व आम लोगों की भीड़ जुटने लगी है। यह कलर वाटर फाउंटेन (फव्वारा ) अपने रंग बिरंगे मनोरम दृश्य के करण दर्शनीय व आकर्षक बन गया है।खास कर बच्चे यहां पहुंच कर मंनोरंजन के साथ सेल्फी लेना नही भूल रहे हैं। शहर का यह अकेला पार्क है।जिसे भारत विकास परिषद ने गोद ले रखा है।परिषद की पहल पर यह वाटर कलर फाउंटेन का निर्माण कराया गया। अपने शिलान्यास के करीब दो महीने बाद यह बन कर तैयार हुआ।जिसका सफल परीक्षण के बाद इसे चालू कर दिया गया है। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस इको पार्क में बच्चों ,आम जनों व यात्रियों का ध्यान रखते हुए इसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।जिसकी प्रक्रिया लगातार जारी है।इसी क्रम में यह कलर वाटर फाउंटेन करीब 10 लाख रु...
वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में विदाई समारोह का आयोजन,एक साथ 15 प्राध्यापक हुए सेवानिवृत!

वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में विदाई समारोह का आयोजन,एक साथ 15 प्राध्यापक हुए सेवानिवृत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
● 15 सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को दी गई भावपूर्ण विदाई रक्सौल।(vor desk )। सीमावर्ती वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस के सभागार में त्रि. वि. प्राध्यापक संघ, कैंपस इकाई समिति द्वारा एक वृहद विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अवकाश प्राप्त करने वाले 15 प्राध्यापकों को एक साथ भावपूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापक संघ के सभापति डॉ. राजेन्द्र ठाकुर ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में दाता परिवार के संजय कुमार एवं शशि रंजन उपस्थित थे। बुधवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त करने वाले प्राध्यापक डॉ. अब्दुल कैयूम, डॉ. हुमैदुर रहमान, डॉ. हरेराम ठाकुर, प्रो. शम्भू प्रसाद सिंह, प्रो. हरि बहादुर बैद्य, प्रो. इंदु शेखर मिश्र, प्रो. हरिरत्न तुलाधर, प्रो. देवेंद्र मिश्र, प्रो. दुर्गा प्रसाद सिंह, प्रो. सियाशरण महतो, प्रो. केदार प्रसाद, प्रो. सीताराम श...
10 विशेष डेमू एक्सप्रेस ट्रेन की 5 मार्च से होगी शुरुआत,जिला मुख्यालय मोतिहारी के लिए ट्रेन नही मिलने से आक्रोश

10 विशेष डेमू एक्सप्रेस ट्रेन की 5 मार्च से होगी शुरुआत,जिला मुख्यालय मोतिहारी के लिए ट्रेन नही मिलने से आक्रोश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*समस्तीपुर रेलमंडल के रक्सौल समेत अलग अलग स्टेशनों से खुलेगी डेमू एक्सप्रेस *समस्तीपुर से सहरसा, रक्सौल से सीतामढ़ी और नरकटियागंज के लिए भी चलेगी डेमू एक्सप्रेस *मेल एक्सप्रेस का लगेगा भाड़ा,आम यात्रियों की कम नही हो रही परेशानी रक्सौल/समस्तीपुर।( vor desk )।कोरोना काल के कारण बन्द पड़ी ट्रेन के परिचालन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।समस्तीपुर रेलमंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 05.03.2021 से विशेष डेमू ट्रेन का परिचालन का निर्णय लिया है। मंडल के अलग अलग स्टेशनों से खुलने वाली विशेष डेमू एक्सप्रेस का टाइम टेबल जारी कर दिया गया। सीनियर डीसीएम सरस्वती चन्द्र ने बताया कि काफी दिनों से लोकल ट्रेन चलाने की मांग हो रही थी। इसी के मद्देनजर रेलवे विशेष डेमू  एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई है।  इस बीच,रक्सौल से जिला मुख्यालय के लिए ट्रेन परिचालन शुरू...
विकास दिवस के रूप में मना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन,रक्सौल में कार्यक्रम आयोजित

विकास दिवस के रूप में मना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन,रक्सौल में कार्यक्रम आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 70 वां जन्म दिवस धूम धाम से मनाया गया।उनका जन्म दिवस इस बार विकास दिवस के रूप में मनाया गया। सोमवार को रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ. सौरव कुमार राव के अध्यक्षता में ग्राम चिकनी स्थित आवासीय कार्यालय में जन्मदिन समारोह मनाया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश से नियुक्त रक्सौल बिधानसभा प्रभारी मान मिश्रा एवं चनपटिया बिधानसभा प्रभारी महमद एहतेशाम को अंग-वस्त्र व फुलमाला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्सौल विधानसभा प्रभारी श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन पूरे बिहार में जदयू कार्यकर्ता विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे विकास मुखी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। तो,प्रदेश से नियुक्त चनपटिया वि...
बीरगंज पुलिस ने छापेमारी कर तस्करी का 25 किलो 160 ग्राम चांदी का आभूषण किया बरामद,दुकान संचालक फरार!

बीरगंज पुलिस ने छापेमारी कर तस्करी का 25 किलो 160 ग्राम चांदी का आभूषण किया बरामद,दुकान संचालक फरार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इन दिनों बॉर्डर पर बड़े पैमाने पर चांदी की तस्करी व अवैध कारोबार जारी है।इसी क्रम में बीरगन्ज महानगरपालिका वडा नम्बर 9 माईस्थान स्थित एक गहना दुकान में कथित रूप से छुपा कर रखे गए करीब 25 केजी 160 ग्राम विभिन्न प्रकार का चांदी का गहना समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पर्सा जिला के डीएसपी मनोजित कुँवर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि माईस्थान स्थित शुभलाभ गहना दुकान से उक्त गहना बरामद किया गया है।साथ ही इसी दुकान में काम करने वाले बीरगंज महानगरपालिका वडा नम्बर 15 भेडियाई टोल निवासी विराट सर्राफ को शुक्रबार को हिरासत में लिया गया।जबकि, दुकान संचालक फरार है।जिसकी खोज जारी है। पुलिस का कहना है कि भारत से अवैध तौर पर राजश्व चोरी कर इसे लाया गया है। गुप्त सूचना पर हुईं छापेमारी में उक्त सफलता मिली है।बताया गया कि 13किलो 104 ग्राम चांदी सेफ में और...
पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने नही किया किसी से मुलाकात,भूमि पूजन कार्यक्रम भी हुआ रद्द!

पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने नही किया किसी से मुलाकात,भूमि पूजन कार्यक्रम भी हुआ रद्द!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।"दिल के टुकड़े टुकड़े करके.. मुस्करा के चल दिये!"दादा फ़िल्म की यह गीत पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम ललीत चंद्र त्रिवेदी रक्सौल पहुंचने और उनसे मिलने के इंतजार में खड़े समाजिक संस्था के शिष्टमंडल की ओर बिना मुखातिब हुए लौट जाने के बाद खूब चटकारे ले कर गुन गुनाया गया। दरअसल,पूर्व -मध्य रेलवे के जीएम के आगमन की अधिकृत सूचना चार रोज पहले से ही थी।सो उनसे अपेक्षा पाले रक्सौल के सामाजिक संस्था ,व्यापारियों समेत प्रबुद्धजनों का शिष्ट मंडल उनसे मिलने की ताक में था, ताकि, दुःख दर्द सुना सकें। इसमे कुछ ने पूर्व से अनुमति भी ले रखी थी। वाल्मिकिनगर से लौटने के क्रम में उनका रक्सौल स्टेशन पर शिद्दत से इंतजार के बीच स्वागत की तैयारी थी।स्टेशन को रंग रोगन के साथ खूबसूरती से सजाया गया था।रेलवे के अधिकारियों का जमावड़ा था। इस बीच उनका सैलून दोपहर रक्सौल पहुंचा।प्लेटफॉर्म ...
भेलाही में हुई आगलगी में घर जला, पीड़ित परिजनों को विधायक प्रमोद सिंहा ने दिया सांत्वना

भेलाही में हुई आगलगी में घर जला, पीड़ित परिजनों को विधायक प्रमोद सिंहा ने दिया सांत्वना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भेलाही पंचायत के परासवा गाँव में अचानक हुई आगलगी में स्थानीय नन्दू चौधरी का मकान जल कर खाक हो गया । जिसकी सूचना मिलने पर सीओ विजय कुमार के साथ स्थानीय विधायक प्रमोद सिन्हा घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया व सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मदद पहुचाने का निर्देश दिया। ...
भेलाही में सरदार पटेल व बाबा साहेब के प्रतिमा का मंत्री श्रवण कुमार व नारायण साह ने किया अनावरण

भेलाही में सरदार पटेल व बाबा साहेब के प्रतिमा का मंत्री श्रवण कुमार व नारायण साह ने किया अनावरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*विधायक प्रमोद सिन्हा व जद यू जिलाध्यक्ष रतन सिंह पटेल भी रहे उपस्थित रक्सौल।( vor desk)।बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि जो समाज व देश आगे बढ़ना चाहता है,उसे अपने पुरखों को याद करना चाहिए और उनसे सिख लेनी चाहिए।देश की आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता गांधी,सरदार पटेल,बाबा साहेब जैसे पुरखों ने लड़ी।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत कई पुरखो ने कुर्बानी दी है।उसी कुर्बानी व सँघर्ष के बुनियाद पर हमारा देश खड़ा है।हमे अपने देश के महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए चाहिए।उक्त बातें बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कही।वे प्रखंड के भेलाही बाजार में शनिवार को बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर व सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के मौके पर आयोजित जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने भेलाही में बाबा साहेब व सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूर्...
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया सरदार पटेल व डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण!

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया सरदार पटेल व डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को आदापुर प्रखंड क्षेत्र के नायक टोला गांव स्थित मंदिर परिसर में स्थापित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण व गम्हरिया कला बाजार पर सरदार पटेल एवं डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की आधार शिला रखी । इस दौरान आयोजित समारोह में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने आमलोगों को सरदार पटेल, बाबा साहेब अंबेडकर, लोक नायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर आदि महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने व अनुकरण करने का संकल्प लेने की आवश्यकता बताई। आगे उन्होंने वर्तमान बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे सात निश्चय योजनाओं के तहत विभिन्न कार्यो की चर्चा करते हुए गरीबों व मजलूमों के जीवन यापन में अप्रत्याशित सुधार का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देते हुए बालिकाओं के लिए साइकिल योजना, आपदा राहत के तहत 4...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!