Sunday, March 15

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल में फिर एक कोरोना संक्रमित युवक की मौत,कड़ी सुरक्षा के बीच अंत्येष्टि सम्पन्न

रक्सौल में फिर एक कोरोना संक्रमित युवक की मौत,कड़ी सुरक्षा के बीच अंत्येष्टि सम्पन्न

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में फिर एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड संख्या 21 निवासी एक युवक की मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक,स्थानीय नवल प्रसाद गुप्ता के पुत्र अनुरुद्ध प्रसाद गुप्ता उर्फ गया प्रसाद(46 ) की मौत गुरुवार की बीती रात्रि हो गई। संक्रमित होने के बाद उनका उपचार शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था।जहां से गुरुवार को उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था।जहां उनकी मौत हो गई। कोरोना से मौत की पुष्टि रक्सौल के अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने की है। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह शव रक्सौल आते ही कोहराम मच गया।जबकि, पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। ...
रक्सौल विश्वमोहन मार्किट आगलगी कांड: जिंदा जलने से बचे जायका रेस्टुरेंट के संचालक व कर्मी!

रक्सौल विश्वमोहन मार्किट आगलगी कांड: जिंदा जलने से बचे जायका रेस्टुरेंट के संचालक व कर्मी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत- नेपाल सीमावर्ती रक्सौल शहर के मुख्य पथ स्थित एक मिठाई दुकान' राज स्वीट्स 'में आधी रात को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सिलेंडर बलास्ट करने लगा।सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की टीम पहुंच गई।लेकिन,रक्सौल थाना को कुछ मिनटों की दूरी तय करने में आधा घण्टे से ज्यादा लग गए।यदि समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता तो न केवल बड़ी हादसा तय था,बल्कि, करोड़ो की क्षति होती,क्योंकि,मिठाई दुकान के इर्द गिर्द ज्वेलरी की दुकानें संचालित थी। जो इस घटना में सुरक्षित बच गए।कुछ फ्लार्ग की दूरी पर ही इंडियन ऑयल डिपो भी मौजूद है।अगल बगल के लोगों ने भी आग लगी की खबर फैलते ही घरों से निकल भागे।बाद में कोई एक डेढ़ घण्टे की मशक्कत से आगलगी पर काबू पाया जा सका। जिंदा जलने से बचे आधे दर्जन लोग: मिठाई दुकान के ऊपरी तल्ले में जायका रेस्टुरेंट संचालित है।जिसके संचालक मो...
रामगढ़वा के आमोदेई में मुर्गी फॉर्म में हजारों मुर्गियां मरी,इधर- उधर फेंके जाने से दहशत में लोग!

रामगढ़वा के आमोदेई में मुर्गी फॉर्म में हजारों मुर्गियां मरी,इधर- उधर फेंके जाने से दहशत में लोग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना बीमारी के प्रकोप से लोग अभी राहत की सांस भी नही लिए कि इसी बीच मुर्गियों में अज्ञात बीमारी से हो रही मौत ने सनसनी फैला दिया है। रामगढ़वा प्रखण्ड के अमोदेई के नजदीक पचौडिटोला गांव में अचानक से हजारों मुर्गियां मरने लगी हैं। मुर्गी फर्म के मालिक लालबाबू अंसारी ने लापरवाही करते हुए सभी मरे हुए मुर्गियों को गाँव के बगल में बगीचे में फेंक दिया । कुछ मुर्गी अभी भी फर्म में मरे पड़े है। सुबह टहलने निकले गाँव के लड़कों को मरे हुए मुर्गियों के दुर्गंध से पता चला। तब गाँव के लड़कों ने मुर्गी फार्म के मालिक को उसे ढकने को कहा। आननफानन में फर्म के मालिक ने आधा अधूरा ढंक कर खानापूर्ति कर दिया । अभी भी आसपास बहुत से मरे हुए मुर्गी बिखरे पड़े है। गाँव को लोगो को मरे हुए मुर्गी के दुर्गंध से रहना मुश्किल हैं।इतने सारे मुर्गियों के मरने के बाद आशंका जताई गई है कि इनकी मौत...
रक्सौल प्रशासन व चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक,सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद रखने पर सहमति!

रक्सौल प्रशासन व चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक,सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद रखने पर सहमति!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में अनुमंडल प्रशासन के साथ रक्सौल चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ एक बैठक आयोजित हुई ।जिसमे बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए निवेदन किया गया की रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के सभी बाजार प्रति सप्ताह 2 दिनों के लिए स्वत बंद रखें। रक्सौल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता के द्वारा इस को सकारात्मक रूप में लेते हुए कहा गया कि सोमवार एवं मंगलवार को रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के सभी बाजारों को बंद रखा जाएगा। जिससे करोना के प्रसार पर रोक लगाया जा सके। उक्त बैठक क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमे उन्होंने व्यवसायियों से आग्रह किया कि स्थिति खराब होने से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है,इसलिए व्यवसायी अपने दायित्व को समझें और कोविड गाइड लाइंस के अनुपालन के साथ कोविड चेन...
रक्सौल प्रशासन ने नियमों की अवेहलना  पर दो दुकानों को किया सील, मामला दर्ज

रक्सौल प्रशासन ने नियमों की अवेहलना पर दो दुकानों को किया सील, मामला दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल प्रशासन ने बुधवार को कोरोना को ले कर जारी निर्देश के उल्लंघन के खिलाफ दो दुकानदारों पर कार्रवाई की है।मिली जानकारी के मुताबिक, आपदा अधिनियम के तहत शहर के कौड़िहार चौक स्थित दो दुकानों को सील कर उनके संचालको के खिकाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। दोनों पान दुकानदार तय समय के बाद दुकान खोल नियम का उल्लंघन कर रहे थे।बताया गया कि एक दुकान धरेंद्र शाह व दूसरा पान दुकान चुन्नू का है।सीओ विजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। ...
रक्सौल में फिर एक संक्रमित की हुई मौत, बुधवार को भी कोविड जांच में 22 संक्रमित मिले !

रक्सौल में फिर एक संक्रमित की हुई मौत, बुधवार को भी कोविड जांच में 22 संक्रमित मिले !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फाइल फोटो रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में बुधवार की देर शाम एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को तुमड़िया टोला वार्ड नम्बर 2 स्थित माइक्रो कंटोमेन्ट जोन में मेडिकल टीम की जांच में उक्त बुजुर्ग समेत दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।इसी क्रम में देर शाम अचानक एक संक्रमित की तबियत बिगड़ी और मौत हो गई।मृतक सेवा निवृत्त शिक्षक योगेंद्र ओझा( 83 ) बताये गए हैं।जो मूल रूप से रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भटवलिया के रहने वाले थे।मृतक के पोता अक्षय कुमार ओझा ने बताया कि विगत दिनों से उन्हें सर्दी,खांसी ,बुखार था।जिसका इलाज चल रहा था।बुधवार को मेडिकल टीम आई थी,जिसमे कोविड की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।शाम को अचानक तबियत बिगड़ी और उनकी मृत्यु हो गई।इधर,पूछे जाने पर रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि जांच ...
मंदिरों में सन्नाटे के बीच मना रामनवमी पर्व,एम्बेसी हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना!

मंदिरों में सन्नाटे के बीच मना रामनवमी पर्व,एम्बेसी हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना संक्रमण के दूसरे खतरनाक लहर के बीच मंदिरों में श्रद्धालुओं के पूजन अर्चन पर 15 मई तक के लिए बिहार सरकार द्वारा रोक लगाई गई है।इसी बीच राम नवमी पर बुधवार को मंदिरों में पूजा अर्चना तो हुई, लेकिन ,कार्यक्रम आयोजित नही हुए। शहर के राज डंडी स्थित हनुमान मंदिर में सन्नाटे के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी का पर्व सादगी के बीच मनाया गया। पुजारी अजय उपाध्याय के द्वारा भगवान का विशेष पूजन ,आरती और हवन कर किया गया। वहीं,शहर स्थित श्री राम जानकी मंदिर में पंडित पपू पांडे द्वारा पूजा अर्चना की गई।उधर,मन्दिर से ले कर घरों तक में रामायण का पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ, और भगवान की आरती की गई। पंडित अजय उपाध्याय ने बताया कि प्रभु श्री राम व माता सीता से प्रार्थना की गई कि कोरोना वायरस के संकट से देश दुनिया को बचाएं। बता दे कि र...
बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित,15 दिन बाद हालात की समीक्षा के उपरांत होगा अगला निर्णय

बिहार में पंचायत चुनाव स्थगित,15 दिन बाद हालात की समीक्षा के उपरांत होगा अगला निर्णय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। इलेक्शन कमीशन ने पत्र जारी कर बुधवार को इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने गुरुवार से शुरू होने वाले प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी बिहार के सभी जिलों के जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर दी गयी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र के अनुसार कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायत चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। 15 दिन के बाद समीक्षा बैठक की जायेगी। इसके बाद ही आगे निर्णय लिया जायेगा। कल से शुरू होने वाले सभी निर्वाचन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों का ट्रेनिंग कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।बता देें कि जून में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव कराना कोरोना काल में मुश्किल लग ...
वीरगंज में फिर एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत,मंगलवार को मिले 91 संक्रमित!

वीरगंज में फिर एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत,मंगलवार को मिले 91 संक्रमित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वीरगंज में मंगलवार को इलाज के क्रम में फिर एक संक्रमित्त की मौत हो गई।जिला प्रशासन कार्यालय के प्रशासकीय अधिकृत विनय कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति हाल ही में भारत से लौटा था,जिसकी आरटीपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी।उन्होंने बताया कि वीरगंज के बहुवरी वार्ड 14 निवासी उक्त 57 वर्षीय व्यक्ति की नारायणी व्योधा हॉस्पिटल में उपचार के क्रम में मंगलवार की सुबह मौत हो गई।उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों में वीरगंज में 4 पुरूष व एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।अब तक पर्सा जिला में कुल मौत की संख्या 58 पहुंच गई है। इधर,सोमवार को कोविड जांच में वीरगंज में संक्रमित मिले।जबकि, मंगलवार को 91 संक्रमित हुए हैं।लगातार संख्या बढ़ने से खौफ है। वीरगंज बॉर्डर पर कड़ाई:भारत में आयोजित हुए कुम्भ व कोलकाता से आने वालो पर कड़ी नजर रख...
कोविड टिकाकरण में बेकाबू भीड़ से हो रही परेशानी,स्वास्थ्यकर्मी खतरे में!

कोविड टिकाकरण में बेकाबू भीड़ से हो रही परेशानी,स्वास्थ्यकर्मी खतरे में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को महज 150 लोगो को कोविड का टीका दिया गया।दोपहर बाद टिका खत्म हो जाने से लोगों को वापस लौटना पड़ा।लोगों में इस कारण नाराजगी दिखी।इसमे प्रथम व दूसरा डोज लेने पहुंचे लोग शामिल थे। इस बीच भाजपा नेता ओम प्रकाश मिश्र ने कोविड का दूसरा टिका लिया ।उन्होंने कहा कि टिका लेने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।इसलिए टिका अवश्य लेना चाहिए।वहीं,युवा मनीष कुमार ने अपनी मां के साथ कोविड टिका का पहला डोज लिया।उन्होंने कहा कि निःशुल्क टिका लगना एक उपलब्धि है।टिका सबको लगवाना चाहिए। इधर,रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि जिला से टीका नही आने से स्टॉक शून्य हो गया है।हालांकि, देर शाम आपूर्ति हुई। ऐसे में आज बुधवार को 400 डोज उपलब्ध होने के बाद 400 लोगों को टिका लगेगा। उन...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!