Sunday, March 15

ब्रेकिंग न्यूज़

कोविड मामले को लेकर रक्सौल पीएचसी में कंट्रोल रूम स्थापित,8544421340पर कॉल कर ले सकते हैं सलाह!

कोविड मामले को लेकर रक्सौल पीएचसी में कंट्रोल रूम स्थापित,8544421340पर कॉल कर ले सकते हैं सलाह!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड कंट्रोल नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।इसकी पुष्टि अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों व चिकित्सकीय सलाह या अन्य आपातकालीन सेवा के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर 8544421340 जारी किया गया है।जो 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। उन्होंने बताया कि इसमे चिकित्सकीय सेवा के अलावे परामर्श दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सा पदाधिकारी के अलावे दिवा सेवा के लिए डॉ प्रकाश कुमार मिश्रा,रात्रि सेवा के लिए रूप किशोर सिंह व कार्यपालक सहायक सुदीप कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है।मौके पर स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष कुमार ,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,...
बिहारियों की त्रासदी:नेपाल पुलिस के डंडे खाएंगे,मजबूरी है, सो …..घर वापस जरूर जाएंगे!

बिहारियों की त्रासदी:नेपाल पुलिस के डंडे खाएंगे,मजबूरी है, सो …..घर वापस जरूर जाएंगे!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पुलिस के डंडे खाएंगे,मजबूरी है .. घर वापस जरूर जाएंगे!बिहार में काम नही मिलने से पुनः नेपाल ही जाएंगे।यह एक सच्चाई है।माओवादी आंदोलन हो, भूकम्प हो,नाकेबंदी हो या फिर कोरोना का कहर.. बिहार व यूपी के मजदूर नेपाल में कामगार की विवशता है कि वो नेपाल जाते हैं और बदले में त्रासदी झेलते हैं। इस बार भी कोरोना के दूसरे लहर में भी नेपाल के लॉक डाउन की मार बिहार -यूपी के मजदूरों-कामगारों पर पड़ी।झोला-कपड़ा सम्भाल कर किसी तरह घर वापसी को रवाना हो गए।फैक्ट्रियों व ठेकेदारों से बकाया रकम नही मिले।खाने खाने को तरसते दिखे। जगह जगह नेपाल पुलिस के डंडे खाए। अब बिहार आने पर अपने घर जाने के लिए बस में कोंच कोंच कर जाने को मजबूर है। बॉर्डर पर उन्हें 30 -30 किलो मीटर तक पैदल चलना पड़ा।क्योंकि,सीमा से लगे पर्सा जिला में गुरुवार 29 अप्रैल से 7दिनों के लिए लॉक डाउन लग गया है।लॉक ड...
कोरोना काल मे सीमावर्ती सहयोग:सीमा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, पत्रकारों व प्रबुद्धजनों की भूमिका महत्वपूर्ण!

कोरोना काल मे सीमावर्ती सहयोग:सीमा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, पत्रकारों व प्रबुद्धजनों की भूमिका महत्वपूर्ण!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल -भारत खुला सीमा सम्वाद समूह द्वारा 'कोरोना काल मे सीमावर्ती सहयोग 'विषयक वेब गोष्ठी 'आयोजित हुई।जिसमें खुली सीमा को सील करने की बजाय नागरिक आवाजाही के सहजीकरण, कोरोना काल मे एक दूसरे मे उपचार की सुविधा ,बॉर्डर पॉइंट पर हेल्प डेस्क स्थापित करने व रोजगार,तीर्थ,इलाज के क्रम में लॉक डाउन के कारण सीमा क्षेत्र में फंस गए लोगों को उनके घर भेजे जाने तथा उचित सहयोग की व्यवस्था पर जोर दिया गया। मधुबनी से बीजेपी के एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा कि सीमा क्षेत्र के सम्बंध व स्थिति को काठमांडू व दिल्ली के नजरिये से देखने की बजाय जनस्तर पर देखा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से सीमा सील होने से कठिनाइया बढ़ी है। शादी - सम्बन्ध प्रभावित हुए हैं।यह भारत-नेपाल के आदिकाल से चले आ रहे रिश्ते की आत्मा पर कुठाराघात है।उन्होंने आरोप किया कि नेपाल की सरकार दोराहे पर है।...
रक्सौल स्थित हजारीमल स्कूल में 30 बेड का कोविड हॉस्पिटल शुरू,विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया हौसलाफजाई!

रक्सौल स्थित हजारीमल स्कूल में 30 बेड का कोविड हॉस्पिटल शुरू,विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया हौसलाफजाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के हजारीमल उच्च विद्यालय (+2 ) में अस्थाई कोविड केयर सेंटर" गुरुवार से संचालन में आ गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल के पहल से ऑक्सीजन ,निःशुल्क भोजन समेत आवश्यक सुविधाओं से युक्त 30 बेड वाले इस हॉस्पिटल की शुरुवात कमजोर व निर्धन वर्ग के इलाज के लिए शुरू किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने दोपहर में हॉस्पिटल पहुंच कर निरीक्षण किया। कोरोना महामारी से प्रभावित मरीजों के लिए चिकित्सा व्यवस्थाओं व अन्य इंतजाम को देखने लिए व इस गम्भीर समय मे मरीजों का इलाज कर रहेचिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ व अस्पताल के प्रबंधन तथा सफाई कार्मिको का उन्होंने हौसला अफजाई भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डंकन होस्पिटल व एसआरपी हॉस्पिटल में कोविड केयर सेंटर में सरकारी दर पर इलाज हो रहा है,लेकिन, इस हॉस्पिटल को कमजोर वर्ग के लो...
बिहारः शाम 6 से सुबह के 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, शादी में 50 और श्राद्ध में 20 लोग हो सकेंगे शामिल

बिहारः शाम 6 से सुबह के 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, शादी में 50 और श्राद्ध में 20 लोग हो सकेंगे शामिल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*क्राइसिस मैनेजमेंट की मीटिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव व विकास आयुक्त आमिर सुबहानी ने दी जानकारी.*आवश्यक कार्यालयों को छोड़कर बाकी जगहों पर केवल 25 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति में ही करना होगा काम. पटना/रक्सौल।( vor desk )।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 29 अप्रैल से अब शाम छह बजे से लेकर सुबह के छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा. इसके साथ ही अब शादी समारोह में अब केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा दाह संस्कार में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे. यह सारी जानकारी बुधवार को क्राइसिस मैनेजमेंट की मीटिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत व विकास आयुक्त आमिर सुबहानी ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है. रात दस बजे से शादी में रात्रि कर्फ्यू होगा प्रभावी इसके अलावा आवश्यक कार्यालयों को छोड़कर बाकी जगह केवल 25 प्रतिशत की उपस्थिति में ही कार्य करने...
नरकटिया विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने किया छौड़ादानो पीएचसी का निरीक्षण,कहा-कोरोना से  घबराएं नहीं, सतर्क रहें!

नरकटिया विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने किया छौड़ादानो पीएचसी का निरीक्षण,कहा-कोरोना से घबराएं नहीं, सतर्क रहें!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक डॉ0 शमीम अहमद ने बुधवार को छौड़ादानो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना से संबंधित इलाज, दवा तथा टीकाकरण का जायज़ा लिया।और पीएचसी प्रभारी डॉ0 अहमद कमाल को आवश्यक निर्देश भी दिया।कहा कि संक्रमितों के इलाज में कोई कोताही नही होंनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी चीजें आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करवा दिया गया है, कोई भी लक्षण आने पर अपने प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर जाँच करवाए।कोई दिक्कत हो तो फौरन सूचित करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में घबरायें नही, चम्पारण में ऑक्सिजन की कमी नहीं है। रेडिसमवीर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैएक दो दिन में उम्मीद करते हैं कि वो भी उपलब्ध करवा देंगे। उन्होंने कोविड 19 के संक्रमण से खतरे से बचने के लिए आगाह करते हुए कहा कि सतर्क रहें, आपके ...
भेलाही के कचोरवा परसवा गांव में हुई आगलगी, पीड़ितों से मिल कर  विधायक प्रमोद सिन्हा ने दी सांत्वना!

भेलाही के कचोरवा परसवा गांव में हुई आगलगी, पीड़ितों से मिल कर विधायक प्रमोद सिन्हा ने दी सांत्वना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।प्रखण्ड के भेलाही पंचायत के कचोरवा परासवा गाँव मे आगजनी से कई लोगो का मकान जल कर राख हो गया। सूचना मिलते ही सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया एवम पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। बताया गया कि शिव शंकर चौधरी,सुरेंद्र चौधरी व तुलसी चौधरी के घर जल गए।उनके घर मे रखे अनाज,नकदी,कपड़ा लत्ता, गहना समेत लाखो की सम्पति जल गई।जिसको देखते हुए विधायक के नेतृत्व में पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता हेतु 98 -98 सौ राशि का चेक, राशन,कपड़ा आदि प्रदान किया गया। विधायक श्री सिन्हा ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके सभी परिवारों को उचित मुआवजा एवम राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।मौके पर मुखिया पति सह पूर्व मुखिया अजय पटेल ,बीडीओ सन्दीप सौरभ,सीओ विजय कुमार समेत किशोरी प्रसाद,प्रमोद पटेल,बृजेश मिश...
बारात की बग्घी का घोड़ा पटाखे की आवाज पर बिदका,बाल- बाल बचे कार में सवार मासूम बच्चे!

बारात की बग्घी का घोड़ा पटाखे की आवाज पर बिदका,बाल- बाल बचे कार में सवार मासूम बच्चे!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल में एक शादी में बारात निकालने के तैयार एक बग्घी के घोड़े के बिदक जाने से अफरा तफरी मच गई।भगदड़ में दर्जनों लोग चोटिल हो गए।वहीं,एक कार का पिछला हिस्सा क्षति ग्रस्त हो गया।किस्मत अच्छी थी कि कार में सवार मासूम बच्चे बाल बाल बच गए।क्योंकि,कार से टकरा कर बग्घी सड़क पर पलट गई।वहीं,काफी मुश्किल से घोडे को नियंत्रण में लिया जा सका।प्रत्यक्षदर्शियों व सूत्रों के मुताबिक, बुधवार की शाम करीब छह बजे उक्त बग्घी रक्सौल थाना परिसर के आगे सूर्य मंदिर के पास खड़ी थी।इसी क्रम में एक बारात गाजे बाजे,डीजे के साथ निकली,जिसमे जम कर पटाखे बजाए जा रहे थे। बजाए जा रहे पटाखे की आवाज से बग्घी में लगे घोडे बिदक गए और सरपट दौड़ भाग करने लगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्य पथ पर घोड़े सहित बग्घी करीब आधा किलो मीटर दौड़ता रहा ।जिससे भगदड़ मच गई। रास्ते मे जो भी आया,या तो बाल बाल बचा या फिर...
रामगढ़वा के गुरहनवा में हुई आगलगी में 9 घर जले ,लाखो की सम्पति खाक

रामगढ़वा के गुरहनवा में हुई आगलगी में 9 घर जले ,लाखो की सम्पति खाक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।रामगढ़वा अंचल क्षेत्र के धनहर दिहुली पंचायत के गुरहनवा गाँव मे बुधवार की दोपहर अचानक लगी आग से 9 आवासीय घर जल कर राख हो गए ।जिसके कारण करीब 10 लाख रुपये की सम्पति खाक हो गयी । पूर्व पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा आगलगी की सूचना रामगढ़वा पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गयी जहाँ फायर ब्रिगेड की टीम अग्नि स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया जा सका ।इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि आग की चिंगारी एक फुस की झोपड़ी से निकली जहाँ खाना बनाने के बाद चूल्हे को ठीक ढंग से नही बुझाया जा सका था ,हवा के झोंके से निकली चिंगारी से आग की लपटें पकड़ ली और धीरे धीरे आसपास के फुस के घर मे आग पकड़ ली ,और आग की हल्ला हो तब तक आसपास के नौ आवासीय फुस के मकान जल कर नष्ट हो गए ।आगलगी के दौरान अनाज,कपड़ा,जेवर,सहित करीब 40 हजार नकदी जल गया । अनिल सिंह के मुताबिक अग्नि कांड में चन्द...
नेपाल के वीरगंज(पर्सा ) में 29 अप्रैल से 5 मई तक लॉक डाउन,बॉर्डर पर सख्ती!

नेपाल के वीरगंज(पर्सा ) में 29 अप्रैल से 5 मई तक लॉक डाउन,बॉर्डर पर सख्ती!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
वीरगंज(नेपाल )।( vor desk )।नेपाल में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसके नियंत्रण के दृष्टिकोण से नेपाल सरकार के निर्देश पर पर्सा जिला में 29 अप्रैल (गुरुवार )से 5 मई तक यानी एक सप्ताह तक पुरे जिला मे निषेधाज्ञा( लॉक डाउन ) लागू किया गया है। पर्सा जिला के डीएम पिताम्बर अधिकारी ने जिला कोविड नियंत्रण समिति की बैठक के बाद जारी प्रेस बिज्ञप्ती में इनरवा(वीरगंज)- रक्सौल बोर्डर को छोड़कर शेष सभी सीमा को बंद करने का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही अनिवार्य सेवा को छोड़कर बाइक समेत सभी यातायात सेवा बंद रखने,घर से दवा,इलाज व खाद्य सामग्री खरीद को छोड़ कर बिना काम के नही निकलने को ले कर निर्देशित किया गया है।साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि बॉर्डर पर कोविड व्यवस्थापन का कार्य नेपाल सेना देखेगी।वहीं,विदेश से आने वाले नागरिको को अनिवार्य तौर पर आइसोलेशन में रहना होगा।वीरगंज के ठाकुर राम ब...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!