Sunday, March 15

ब्रेकिंग न्यूज़

डीएम  कपिल शीर्षत अशोक ने डंकन व एसआरपी में कोविड मरीजों का वीडियो कांफ्रेंसिंग से जाना हाल,बढ़ाया हौसला!

डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने डंकन व एसआरपी में कोविड मरीजों का वीडियो कांफ्रेंसिंग से जाना हाल,बढ़ाया हौसला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।(vor desk)।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक कोविड नियंत्रण को लगातार एक्टिव हैं।कोरोना काल मे उनकी भूमिका रचनात्मक व सकरात्मक बनी हुई है।प्रति दिन वे कोविड केयर सेंटर या अस्पतालों का खुद विजिट कर रहे हैं।इसी बीच उन्होंने सीधे कोविड मरीजो से बात चीत कर हाल जानने की पहल शुरू की है। इसी बीच उन्होंने समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन से विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से रक्सौल स्थित डंकन अस्पताल एवं एसआरपी अस्पताल मे भर्ती कोविड मरीजों का हाल जाना।और उनकी हौसला फजाई की।उन्होंने विश्वास दिलाया कि उपचार में कोई दिक्कत नही।होगी।आप ठीक होंगे।इस दौरान जिलाधिकारी श्री शीर्षत ने कहा कि भर्ती मरीजों के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। भर्ती मरीजों को पर्याप्त मात्रा मे दवा एवं आक्सीजन उपलब्ध कराई जायेगी। इस दौरान अस्पतालों में भर्ती मरीजों ने जिलाधिकारी मह...
आदापुर के मूर्तियां में ट्रेन से कट कर महिला व उसके दो बच्चों की मौत,जांच पड़ताल शुरू!

आदापुर के मूर्तियां में ट्रेन से कट कर महिला व उसके दो बच्चों की मौत,जांच पड़ताल शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।रक्सौल अनुमंडल के आदापुर प्रखण्ड में एक मर्माहत करने वाली घटना घटी है।एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली है। घटना आदापुर के थाना क्षेत्र के मूर्तियां गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर घटित हुई।जिसमे एक महिला द्वारा अपनी दो बच्चियों के साथ माल ट्रेन की चपेट में आकर जान गवां दी। बताया गया कि घटना सोमवार की सुबह घटित हुई है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजकुमार ठाकुर की 24 वर्षीय पत्नी रवीता देवी पारिवारिक कलह से आवेशित हो कर गुस्से में घर से निकल गई। दोनों बच्चियों प्रिया कुमारी 6 वर्ष व बेबी कुमारी 2 वर्ष को अपने साथ लेकर घर के बगल स्थित रेलवे ट्रैक से गुजर रहे माल ट्रेन के समक्ष पहुंच गई।इस क्रम में ट्रेन के धक्का से वह वह किनारे गिर बुरी तरह से लहूलुहान हो गई, जबकि उसके दोनों बच्चियों की मौत...
रक्सौल प्रशासन ने अभियान चला कर विभिन्न कल कारखानों  से बरामद किए 46 ऑक्सीजन सिलेंडर

रक्सौल प्रशासन ने अभियान चला कर विभिन्न कल कारखानों से बरामद किए 46 ऑक्सीजन सिलेंडर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।ऑक्सीजन की किल्लत व कालाबाजारी को देखते हुए बिहार सरकार सख्त है।उच्चस्तरीय निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी लगातार छापेमारी कर ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त कर रहे हैं,ताकि,ऑक्सीजन की जरूरत वाले कोविड पेसेंट का उपचार हो सके। रक्सौल में कई कल कारखानों आदि में ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग किया जाता है।एक अभियान चला कर रक्सौल प्रशासन ने सिलेंडर को जब्त किया है। बताया गया है कि शहर में चलाये गए अभियान के तहत एसडीओ आरती के निर्देश पर 46 ऑक्सीजन सिलेंडर को नियंत्रण में ले कर जब्त किया गया है। जिसमें 17 सिलेंडर में ऑक्सीजन पैक था। छापेमारी टीम में एलआरडीसी रामदुलार राम के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी सह अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार व पुलिस अधिकारी सदल शामिल थे।बताया गया है कि इसमे बरामद सिलेंडर रक्सौल के न्यू कोविड स...
शिक्षक संजय सिंह के इंजीनियर पुत्र ई0 हर्ष का इलाज के क्रम में  निधन,शोक की लहर

शिक्षक संजय सिंह के इंजीनियर पुत्र ई0 हर्ष का इलाज के क्रम में निधन,शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना का कहर इस बार युवाओं पर भी टूट रहा है।रक्सौल का एक होनहार युवा इसी कहर का शिकार हो गया।पढ़ाई पूरी कर जॉब की तलाश में दिल्ली इंटरव्यू देने गए हर्ष की मौत ने झकझोर दिया।इसलिए कि वह शिक्षक का पुत्र था।रक्सौल में दो दिनों में दो शिक्षक कोरोना से गुजर गए।इस सदमे में डूबे शिक्षक समाज को दोहरा झटका तब लगा जब प्रखण्ड के जोकियारी गावँ निवासी शिक्षक संजय सिंह का इकलौते पुत्र हर्ष का निधन हो गया।शिक्षक स्व0 श्री नारायण सिंह के पुत्र संजय सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरिया उर्दू में प्रधायापक हैं।हर्ष ने हाल ही में बीटेक की डिग्री ली।एक कम्पनी में अच्छे पैकेज पर सेलेक्शन का मौका था।इसलिए हर्ष इंटरव्यू देने गया।उसे बुखार था।तबियत बिगड़ी ।कोविड के लक्षण दिखे तो हॉस्पिटल में चेकअप कराया गया। बताते हैं कि इलाज के क्रम में कोविड का रिपोर्ट निगेटिव आया।नोएडा के एक हॉस्पिटल मे...
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने शुरू किया कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन बैंक!

रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने शुरू किया कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन बैंक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल नगरपरिक्षेत्र में गंभीर रुप से बीमार कोरोना संक्रमित मरीजों को रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित ऑक्सीजन बैंक से ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा।इस आशय की जानकारी चैम्बर के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने देते हुए बताया कि रविवार को रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से ऑक्सीजन बैंक की स्थापना के निर्णय के साथ संपन्न हुआ। जिसके उपरांत घोषणा करते हुए अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि संकट की इस घड़ी में रक्सौल अनुमंंडल में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए चैम्बर अपने स्थापित ऑक्सीजन बैंक से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करायेगा । चैम्बर के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चैम्बर द्वारा डॉक्टर की अनुशंसा पर जिस मरीज ...
रक्सौल में कोरोना संक्रमण से शिक्षक अनिल श्रीवास्तव की इलाज के क्रम में मौत!

रक्सौल में कोरोना संक्रमण से शिक्षक अनिल श्रीवास्तव की इलाज के क्रम में मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*दो दिनों में दो शिक्षक की कोरोना से मौत को ले शिक्षक समाज मे गम, *इससे पहले शिक्षक शैलेश त्रिपाठी की हो गई थी मौत रक्सौल।(vor desk) रक्सौल में फिर एक शिक्षक की कोरोना से मौत हो गई है।मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल प्रखंड के सौनाहाडीह स्कूल में बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक कार्यरत व आदापुर प्रखण्ड के सिरिसिया माल निवासी शिक्षक अनिल श्रीवास्तव की मौत संक्रमित होने के बाद इलाज के क्रम में हो गई।बताया गया है कि उनकी तबियत विगत एक पखवाड़े से खराब थी।इसके बाद कोरोना की जाँच में वे पॉजिटिव पाए गये।इसके बाद वे आईसोलेशन में थे।लेकिन, शनिवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद शहर के शहर के लक्ष्मीपुर स्थिति एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,जहां जीवन की जंग वे हार गए।बताते हैं कि शिक्षक अनिल श्रीवास्तव के परिवार को दोहरा गम मिला है।क्योंकि,हाल ही में उनकी माता का निधन हो गया था।अभी श्राद्ध भी ...
कोरोना से जंग हार गए शिक्षक शैलेश त्रिपाठी , नही काम आ सकी दुआएं !

कोरोना से जंग हार गए शिक्षक शैलेश त्रिपाठी , नही काम आ सकी दुआएं !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा के राजकीय मध्य विद्यालय, सतपिपरा में थे प्रधानाध्यापक रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में भी कोरोना से लगातार मौत की खबर डराने लगी है।इसी क्रम में एक शिक्षक की मौत हो गई। शनिवार की सुबह रामगढ़वा प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय सतपिपरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार त्रिपाठी अंततः कोरोना से जंग हार गए।बता दे कि बीते 28 अप्रैल को उनकी तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई।ऑक्सीजन लेबल 62 तक नीचे गिर गया।जाँच में वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये। फिर उन्हें शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। अस्पताल ने उन्हें बचाने के लिए वेंटिलेटर पर रखा।स्वास्थ्य में सुधार से आश जगी।लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।रक्सौल से ले कर रामगढ़वा तक के शिक्षक समाज ने सरल ,सहज व हँसमुख व्यक्तित्व के धनी श्री त्रिपाठी को बचाने के लिए दुआएं मांगी।शिक्षक प्रवीण श्रीवास्तव ने उनके निधन के बा...
जिला प्रशासन ने जारी किया संसोधित आदेश, शनि-रवि को नही खुलेगी कपड़ा,रेडीमेड ,आभूषण व इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रॉनिक दुकानें

जिला प्रशासन ने जारी किया संसोधित आदेश, शनि-रवि को नही खुलेगी कपड़ा,रेडीमेड ,आभूषण व इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रॉनिक दुकानें

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल ।( vor desk )।कोविड-19 के संक्रमण में लगातार इजाफा व मौत एवं उक्त बीमारी से संभावित खतरे के मद्देनजर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल( शुक्रवार )को दुकानों को खोलने के लिए नए गाइड लाइंस जारी किए हैं।यह 23 अप्रैल को जारी आदेश का संसोधित आदेश है।बाजार में भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों व चेंबर ऑफ कॉमर्स के इत्यादि के साथ बैठक के बाद जिले के दुकानों/प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए तालिका निर्धारित की गई है। जिसमे प्रथम श्रेणी के तहत मेडिकल से सम्बंधित दुकानें, सभी सरकारी व निजी अस्पताल ,निजी क्लिनिक ,सभी पेट्रोल पंप,सीएनजी एवं मोटर गैरेज तथा वर्क शॉप 24×7 खुल सकेंगी। द्वितीय श्रेणी के तहत फल,सब्जी,दूध की दुकानें,सब्जी मंडी,फल मंडी एवं अनाज मंडी प्रति दिन 6 बजे से अपराह्न 6 बजे तक खुल सकेंगी। तृतीय श्रेणी में रेस्...
डीडीसी कमलेश कुमार सिंह ने रक्सौल के हजारीमल स्कूल स्थित  न्यू कोविड हॉस्पिटल का लिया जायजा

डीडीसी कमलेश कुमार सिंह ने रक्सौल के हजारीमल स्कूल स्थित न्यू कोविड हॉस्पिटल का लिया जायजा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चम्पारण के डीडीसी कमलेश कुमार सिंह द्वारा रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल व एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया तथा वहां पर चल रहे डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिंह ने डंकन हॉस्पिटल के प्रबन्धक व निदेशक से कोरोना संक्रमण पॉजिटिव मरीजों का किए जा रहे इलाज की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है तथा अति महत्वपूर्ण दवाएं भी उपलब्ध है। आप प्रशासन से समन्वय स्थापित कर बेहतर ढंग से लोगों को इलाज करें। प्रशासन द्वारा भरपुर सहयोग दिया जाएगा। डीडीसी ने एसआरपी कोविड हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया तथा निदेशक डॉ सुजीत कुमार एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीडीसी कमलेश कुमार सिंह ने शहर के मुख्य पथ स्थित हजारीमल हाई स्कूल में संचालित न्यू कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किये तथा उसमें भर्ती पेशेंट क...
रक्सौल में सत्याग्रह एक्सप्रेस से कट कर युवक की दर्दनाक मौत,ससुराल जाने के  क्रम में हुआ हादसा!

रक्सौल में सत्याग्रह एक्सप्रेस से कट कर युवक की दर्दनाक मौत,ससुराल जाने के क्रम में हुआ हादसा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शुक्रवार की सुबह रक्सौल के परेऊवा रेलवे गुमटी पर एक युवक की ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक,घटना सुबह के 8: 30 बजे हुई।सत्याग्रह एक्सप्रेस से लौकरिया निवासी प्रवीण सिंह का उक्त ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई।जीआरपी प्रभारी पंकज कुमार दास ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।बताया गया है कि प्रखण्ड के लौकरिया निवासी संतोष सिंह के पुत्र प्रवीण सिंह का शरीर ट्रेन से कट कर दो हिस्सों में बंट गया।बताते हैं कि प्रवीण सिंह अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे।इसी क्रम में सत्याग्रह ट्रेन से कट कर उनकी मौत हो गई परेउवा ढाला पर ट्रेन पकड़ने के क्रम में यह हादसा हुआ।हालांकि,अटकलें जारी है।पुलिस जांच में ही स्पष्ट होगा कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या।बताते हैं कि मृतक की साली की आज शादी थी।इसी में उसे शामिल होने जाना था।बताया गया है कि हादसे से पहल...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!