बिहार में लाॅकडाउन-2 शुरू, जानिए नई गाइडलाइन के अनुसार किन सेवाओं पर बैन, किनको मिली छूट !
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )।बिहार में इस साल लॉकडाउन-2 की शुरुआत हो गई है. अब यह 25 मई तक लागू रहेगा, इस अवधि में आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। दुकानें व वाणिज्यिक एवं अन्य प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे।सार्वजनिक स्थानों और रास्तों पर अनावश्यक आवागमन (पैदल सहित) भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गुरुवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद जारी लॉकडाउन की गाइडलाइन के अनुसार पिछले लॉकडाउन की शेष पाबंदियां भी लागू रहेंगी.
लॉकडाउन-2 के दौरान शहरी इलाकों में अब खाद्य सामग्री व अनिवार्य सेवा से संबंधित दुकानें सुबह छह बजे से अपराह्न10 बजे तक ही खुली रहेंगी. ग्रामीण इलाकों में इन दुकानों के खुलने का समय सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक है. पहले लॉकडाउन में यह समय सीमा सुबह सात से 11 बजे तक थी.
पिछली बार की तरह ही बिना कारण पैदल बाहर निकलने पर रोक लागू रहेगी. सड़कों प...









