विधायक प्रमोद सिन्हा ने डंकन हॉस्पिटल,ऑक्सीजन बैंक,कम्युनिटी किचन व टिकाकरण का लिया जायजा !
रक्सौल।( vor desk )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शहर केसीटीसी कॉलेज में चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया।वहीं डंकन अस्पताल में निरीक्षण व एक समीक्षा बैठक की।जिसमे आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि मरीजो की संख्या में कमी आरही है।आज आईसीयू 10 बेड खाली है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे मरीजो की सेवा व सही इलाज करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य व चिकित्सकीय धर्म है।
उन्होंने रक्सौल में चल रहे सामुदायिक किचेन का भी औचक निरीक्षण किया।
व्यवस्थाओं को सही से संचालित करने का निर्देश दिया एवं असहाय एवं लॉकडाउन की वजह से कोई भूखा ना सोये इसका खास ध्यान रखने का आदेश दिया।
उसके बाद रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सेवा मिशन के तहत कोरोना मरीजों के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मुहिम का जायजा लिया।चेम्बर के अध्...









