Wednesday, March 18

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल नप की मुख्य पार्षद उषा देवी की कुर्सी छिनी,अब नए मुख्य पार्षद के लिए होगी चुनाव की कवायद!

रक्सौल नप की मुख्य पार्षद उषा देवी की कुर्सी छिनी,अब नए मुख्य पार्षद के लिए होगी चुनाव की कवायद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
* चर्चा व बहस में कुल 25 में मुख्य व उपमुख्य पार्षद सहित 24 पार्षदों ने लिया हिस्सा,बीच मे ही वॉक आउट कर चली गई मुख्य पार्षद*अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 21 तो विपक्ष में पड़े 1 मत, 1 पार्षद रही अनुपस्थित" रक्सौल (vor desk)।रक्सौल नगर परिषद में' खेला होबे' एपिसोड का पटाक्षेप हो गया।और मामला 'परिवर्तन होबे' की बढ़ गया।अविश्वास प्रस्ताव में मुख्य पार्षद( सभापति ) की कुर्सी बहुमत से छीन गई।मात्र एक पार्षद ने ही उनके समर्थन में मत दिया।इस परिदृष्य के बीच मुख्य पार्षद उषा देवी सदन को बीच मे ही छोड़ कर निकल गई।इस वाक्ये को 'बड़े बे -आबरू हो तेरे कूचे से निकले हम' वाले मुहावरे से जोड़ कर देखा गया! कुछ यूं हुई अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में मुख्य पार्षद उषा देवी के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व बहस के बाद...
रक्सौल नगर परिषद में हुए विशेष टिकाकरण का डीडीसी ने लिया जायजा,कुल 4710 लोगों को लगा टिका!

रक्सौल नगर परिषद में हुए विशेष टिकाकरण का डीडीसी ने लिया जायजा,कुल 4710 लोगों को लगा टिका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
निरीक्षण करते डीडीसी ,एसडीओ व अन्य बारिश व जल जमाव के बीच भी दिखा उत्साह,3 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा टिकाकरण महा अभियान रक्सौल।(vor desk)।जिला में चल रहे टिकाकरण महा अभियान के क्रम में शुक्रवार 02 जुलाई को रक्सौल नगर परिषद में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ।जिसमें केसीटीसी केंद्र व नगर में बने 25 टिकाकरण शिविर यानी कुल 26 केंद्रों पर 4710 लोगों का टिकाकरण हुआ।बारिश व जगह जगह जल जमाव के बीच उत्साह बरकरार रहा।स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अपन जोश और जज्बे का परिचय देते हुए प्रतिकूल मौसम के बीच लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए शाम 5 बजे तक टिकाकरण में जुटे रहे। इधर,इस बीच एसडीओ आरती विशेष टिकाकरण की मॉनिटरिंग करते हुए भी रक्सौल नगर में शत-प्रतिशत टिकाकरण लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए 3 जुलाई से शुरू हो रहे टिकाकरण महा अभियान की तैयारी में जुटी रहीं। इधर,डीडीसी कमलेश कु...
एसएसबी 71वी बटालियन के जवानों ने 75 किलो गाँजा के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ा

एसएसबी 71वी बटालियन के जवानों ने 75 किलो गाँजा के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इंडो नेपाल बॉर्डर से 75 केजी गांजा (नारकोटिक्स) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की अगले सुबह महुअवा थाना क्षेत्र के कुरमिनिया के समीप से एसएसबी कोरैया ने गुप्त सूचना पर उक्त बरामदगी की।पकड़े गये तस्कर की पहचान नेपाल के बारा जिला के सिमरौनगढ अंतर्गत खजानी निवासी 52 वर्षीय सोनेलाल साह के रूप में हुई है।जब्त किये गये गांजे का अनुमानित मूल्य करीब 35 लाख रुपये बताया गया है। एसएसबी के 71 वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक अंशल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद गाँजा को स्थानीय पुलिस को सौप दिया गया है। ...
जनता दल यू ( व्यवसायिक प्रकोष्ठ  ) के प्रदेश सचिव बने भैरव प्रसाद,दिनेश प्रसाद व बबलू केशरीवाल!

जनता दल यू ( व्यवसायिक प्रकोष्ठ ) के प्रदेश सचिव बने भैरव प्रसाद,दिनेश प्रसाद व बबलू केशरीवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जनता दल यू ( व्यापारिक) प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तर पर विस्तार किया गया है।जिसमें मोतिहारी के सुमन गुप्ता उर्फ भंसा जी को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।वहीं,रक्सौल के रविभूषण प्रसाद उर्फ भैरव गुप्ता को प्रदेश सचिव सह सुगौली विधान सभा प्रभारी,बबलू केशरीवाल को प्रदेश सचिव, दिनेश प्रसाद को प्रदेश सचिव व रक्सौल विधान सभा प्रभारी तथा सुरेश कुमार साह को हरसिद्धि विधान सभा प्रभारी, उमेश कुमार को केशरिया विधान सभा प्रभारी, तथा रामजी गुप्ता को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने इन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनसे पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा विकास की गति तेज होगी।इधर,बीजेपी के नगर अध्यक्ष रह चुके भैरव प्रसाद व इनके सहयोगी बबलू केशरीवाल के जद में शामिल होने पर चर्चा परिचर्चा तेज हो गई है।बधाइयों को सिलसिला शुरू हो गया है। ...
चाइनीज ड्रोन कैमरा के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

चाइनीज ड्रोन कैमरा के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।जम्मू कश्मीर में ड्रोन से हुए आतंकी हमला के बाद से ही बिहार- नेपाल सीमा के सीमाई इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।इसी बीच नेपाल बॉर्डर से लगे पूर्वी चंपारण जिला की सुरक्षा में लगे एस एस बी के 20 वी बटालियन को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है ।सोमवार की शाम में नेपाल से एक चार चक्का गाड़ी से आ रहे तीन लोगों को एसएसबी ने रोका और जाच के क्रम में उनके गाड़ी के डिक्की से 8 पैकेट में 8 पीस चाइनीज ड्रोन कैमरा को जपत किया गया ।पर एसएसबी के पूछताछ में उनके द्वारा कुछ भी नही बताया गया। तस्करी का मामला मानते हुए गाड़ी, ड्रोन समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए कुडवा चैनपुर थानां को सौप दिया गया है।इस संबंध में कुडवा चैनपुर के दयानंद कुशवाहा ने थाना में दर्ज केश में बताया कि 26 जून को उन्हें सूचना मिली कि भारतीय सीमा के पिलर संख्या 848 के पास से एक भारतीय नम्बर क...
रक्सौल में 48763 को लग चुका है टिका,अब टिका खत्म होने से तीन दिनों से परेशान हैं रक्सौलवासी !

रक्सौल में 48763 को लग चुका है टिका,अब टिका खत्म होने से तीन दिनों से परेशान हैं रक्सौलवासी !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।एक ओर कोरोना के तीसरे लहर की चेतावनी जारी होने व डेल्टा वेरिएंट के मिलने से हड़कम्प मचा है,वहीं, जिले में टिकाकरण के मामले में अव्वल रहे नेपाल सीमावर्ती रक्सौल  प्रखण्ड में तीन दिनों से वैक्सीन खत्म होने से  टिकाकरण बन्द है।युवा समेत आम जन परेशान हैं।शहर के केसीटीसी कॉलेज केंद्र से लोग रविवार ,सोमवार व मंगलवार को वापस लौटने को विवश हो गए हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविर नही लग रहे।जबकि, दूसरी ओर लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाने  के साथ ही बैठक का दौर जारी है,ताकि,सम्पूर्ण टिकाकरण हो सके। यहां 16 जनवरी से  27 जून तक हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर समेत कुल 48763 लोगों को टिका लग चुका है।जिसमे 43811लोगों को प्रथम डोज व 4952 लोगों को द्वितीय डोज पड़ चुका है।इसमे 18 से 44 वर्ष के 19777 को प्रथम व 454 लोगों को दूसरा डोज,45 से 59 वर्ष के उम्र के लोगों को 13495 प्र...
पीएम के ‘मन की बात’ को भाजपा नेताओं ने सुना,टिकाकरण को सफल बनाने का लिया संकल्प

पीएम के ‘मन की बात’ को भाजपा नेताओं ने सुना,टिकाकरण को सफल बनाने का लिया संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना।जिसमे प्रधानमंत्री ने कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को और जागरूकता फैलाने पर जोर दिया व वैक्सिनेशन पर गांव के लोगों को जागरूक किया। रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम मोदी सरकार 2.0 का यह 25वां और ओवरऑल 78वां एपिसोड है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के बैतूल के एक गांव के लोगों से बात की। गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि हमारे यहां वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इससे मौत हो रही है। उन्हें जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन पर भ्रम नहीं फैलने देना है। मेरी मां और मैंने भी वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। आपके गांव में जो भ्रम फैलाया गया है, उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। हमारे देश...
रामगढ़वा के भलुवहिया में नाराज ग्रामीणों ने जताया विरोध , ग्रामीणों ने की सड़क पर धनरोपनी

रामगढ़वा के भलुवहिया में नाराज ग्रामीणों ने जताया विरोध , ग्रामीणों ने की सड़क पर धनरोपनी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
संसद व विधायक,मुखिया तथा समिति सदस्य के विरुद्ध लगे मुर्दाबाद के नारेरामगढ़वा ।( vor desk )।प्रखंड क्षेत्र के धनहर दिहुली पंचायत के भलुवहिया गाँव के नाराज ग्रामीणें ने मिट्टी के दलदल में तब्दील हो चुके गाँव की ओर से दिल्ली काठमांडू राजमार्ग पर जाने वाली सड़क पर धान रोपकर नाराजगी जताई। इस दौरान उनके द्वारा सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का भी विरोध किया गया। सैकड़ों की तादाद में सांसद, विधायक व पंचायत प्रतिनिधियों का विरोध करते व मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए बीच सड़क पर धानरोपनी किया। मौके पर प्रशासन व जन प्रतनिधियो के अनदेखी को लेकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने देवकुली पंचायत के मुखियापति संजय पांडे, सुगौली विधायक ई शशि भूषण सिंह ,पश्चिम चंपारण सांसदसह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का गुस्सा कुछ इस कदर था कि उनके सामने मुखिया व कोई भी ...
अगस्त से रेलवे क्रॉसिंग 33 ‘ए’ पर लाइट ओवरब्रिज की हो सकती है शुरुआत:डॉ0 संजय जायसवाल

अगस्त से रेलवे क्रॉसिंग 33 ‘ए’ पर लाइट ओवरब्रिज की हो सकती है शुरुआत:डॉ0 संजय जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।भारत-नेपाल लाईफ लाईन सड़क यानी मुख्य पथ स्थित 33 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर लाईट ओवरब्रिज निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की स्थिति में है।उम्मीद है कि अगस्त 2021 तक बनकर यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा और आम जनता के लिए खोल भी दिया जायेगा। उक्त बातें डीआरएम समस्तीपुर अशोक महेश्वरी के साथ बैठक के बाद सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने कही। डॉ. जायसवाल के माध्यम से बीजेपी नेता डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि श्री माहेश्वरी ने बताया कि डेक कास्टिंग का कार्य चल रहा है और उसके निर्माणकर्ता इरकॉन को हर प्रकार की सहायता दी जा रही है। डॉ. जायसवाल अपने लोकसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर डीआरएम श्री महेश्वरी से विस्तृत रूप से चर्चा की एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान पर विचार किया। बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार ...
देश पर आपातकाल थोपने वालों को नकार चुकी है जनता,अब वे कही के नहीं:पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद

देश पर आपातकाल थोपने वालों को नकार चुकी है जनता,अब वे कही के नहीं:पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय इतिहास का काला दिन है 25 जून , जिस दिन लोकतंत्र की हत्या हुई ।साथ ही देश की जनता की मौलिक अधिकारों का हनन हुआ, प्रेस पर सेंसरशिप लगा और न्यायपालिका का गला घोट दिया गया। उक्त बाते शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आपातकाल पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री श्री नारायण प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि 25 जून की रात्रि मंत्रिमंडल के बिना अनुशंसा लिए राष्ट्रपति से जबरन हस्ताक्षर करवा कर भारत के लोकतंत्र को समाप्त कर दिया गया ।आज वर्तमान पीढ़ी उस काल से अनभिज्ञ है, जिस काल में हजारों हजारों की मांगे सुनी हो गई ,22 लाख लोगों को जेल में कैद कर दिया गया और हजारों लोगों को यातना देकर हत्या कर दी गई। जबरन नसबंदी लागू कर दिया गया । आज ऐसे लोगों को देश की जनता नकार चुकी है और ऐसे लोग आज कहीं नहीं हैं।इस संगोष्ठी की अध...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!