वैक्सीन लेने को ले कर रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर हजारों लोगों ने किया हंगामा!
केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर हंगामा,वैक्सीन सुरक्षित निकालने के लिए प्रयासरत गार्ड
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल नगर में शत-प्रतिशत टिकाकरण के दावे के बीच शनिवार को कोविड वैक्सीन लेने पहुंचे नगर व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों को वैक्सीन नही लगने के बाद शहर के केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर जम कर हंगामा हुआ और पीएचसी प्रबन्धन के खिलाफ नाराज लोगों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया।अनुमान है कि करीब दो हजार लोग वैक्सीन के लिए केंद्र पहुंच गए थे,लेकिन,सोशल डिस्टेंस मेनटेन कराने,कतारबद्ध करने और समुचित सूचना देने की कोई व्यवस्था नही थी। यही कारण रहा कि आक्रोशित लोगों ने वैक्सीन देने में भेद भाव करने व बैक डोर से इन्ट्री कर वैक्सीन लगाने का आरोप लगाते हुए तोड़-फोड़ की कोशिश की।सूत्रों के मुताबिक,नाराज लोगों ने डाटा इन्ट्री ऑपरेटर विपिन कुमार को खींच कर कमरे से बाहर निकालने व डेस्क पर रखे लैपटॉप,मोबाइल, हैमल...









