महदेवा डकैती पर मोतिहारी एसपी का कड़ा एक्शन: नेपाल सीमा मार्गों का गहन निरीक्षण, सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश
रक्सौल ।(Vor desk)। पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल प्रखंड के महदेवा गांव में 23 नवंबर को पत्रकार संजय सिंह के घर हुई सनसनीखेज डकैती की घटना की दोबारा जांच करने और जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार शाम को अचानक महदेवा का दौरा किया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। एसपी के साथ एसडीपीओ मनीष आनंद, रक्सौल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित पुलिस टीम भी मौजूद रही।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने महदेवा पहुंचकर सबसे पहले पत्रकार संजय सिंह के आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से विस्तृत बातचीत की और डकैती के दौरान की घटनाओं, अपराधियों की संख्या, उनके आचरण और वारदात के बाद उनके भागने के संभावित मार्गों के बारे में जानकारी ली। परिजनों ने एसपी को बताया कि अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे।
घटनास्थल पर प्रारंभिक जानकारी लेने ...









