राज्य स्वास्थ्य समिति ने आशा कार्यकर्ताओ पर दिया कारवाई का निर्देश, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हुई जम कर नारेबाजी!
*ओपीडी और जांच नही संचालित होने से गरीब मरीज परेशान
रक्सौल।(vor desk)।आशा संयुक्त मोर्चा द्वारा 9सूत्री मांग को ले कर 12जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंदी निरंतर जारी है।राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा कार्य पर नही रहने वाली आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलेटर को चयन मुक्त करने की करवाई करने और अस्पताल संचालन में बाधा डालने के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश के बाद उनका आक्रोश भड़क गया है।गुरुवार को उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की ।
फाइल फोटो/एसडीओ और डीएसपी
इधर,एसडीओ रविकांत सिन्हा के निर्देश के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन नही दिया है।बताया जा रहा है की अस्पताल प्रबंधन विभाग के वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगने में जुटा है,क...









