रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में साफ सफाई ,ड्रेनेज व्यवस्था और पेय जल आपूर्ति बहाल करना प्राथमिकता:संजय कुमार
डीसीएलआर संजय कुमार ने रक्सौल नगर परिषद कार्यालय के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया योगदान
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के डीसीएलआर संजय कुमार ने रक्सौल नगर परिषद कार्यालय के प्रभारी कार्यपालक का पद भार संभाल लिया है।गुरुवार की शाम योगदान करने के बाद मीडिया से कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रक्सौल नगर की साफ सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करना होगा।पेय जल संकट को देखते हुए उचित व्यवस्था बहाल करना होगा।
उन्होंने जोर दे कर कहा कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण कारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी तौर पर धरातल पर उतारा जाएगा।रुके हुए विभागीय कार्यों को पूरा कराने पर जोर रहेगा।
उन्होंने कहा कि कर्मियो को निर्देशित किया गया है कि ताल मेल बिठा कर कार्य करें।जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।विभागीय कार्यों को त्वरित गति से संपादित करें ।इस बारे में कोई कोताही नहीं चलेग...









