Tuesday, March 10

ब्रेकिंग न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर पोलियो के खिलाफ ‘सुरक्षा कवच’, एसएसबी के सहयोग से मैत्री पुल पर पिलाई गई ड्रॉप

भारत-नेपाल सीमा पर पोलियो के खिलाफ ‘सुरक्षा कवच’, एसएसबी के सहयोग से मैत्री पुल पर पिलाई गई ड्रॉप

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ भारत-नेपाल सीमा पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पूरी मुस्तैदी से चलाया जा रहा है। गुरुवार को पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा और डब्ल्यूएचओ (WHO) के एसएमओ मनोज तुमराड़ा ने रक्सौल-वीरगंज मुख्य सड़क स्थित मैत्री पुल का दौरा कर अभियान की जमीनी हकीकत जानी। अधिकारियों ने सीमा पर तैनात ट्रांजिट टीमों की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया और इस राष्ट्रीय कार्य में एसएसबी (SSB) के अधिकारियों व जवानों द्वारा दिए जा रहे सक्रिय सहयोग की खुले मन से सराहना की। ​पड़ोसी देशों से खतरे को देखते हुए सीमा पर सतर्कता ​निरीक्षण के दौरान डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने कहा कि यद्यपि भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन पाकिस्तान और ईरान जैसे पड़ोसी देशों में वायरस की मौजूदगी अभी भी एक चुनौ...
रक्सौल: जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. शरत चंद्र शर्मा ने अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी का किया निरीक्षण, लापरवाही बरतने वालों को दी सख्त चेतावनी

रक्सौल: जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. शरत चंद्र शर्मा ने अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी का किया निरीक्षण, लापरवाही बरतने वालों को दी सख्त चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने गुरुवार को रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडल अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। दोपहर में पहुंचे डॉ. शर्मा ने सबसे पहले अनुमंडल अस्पताल के लेबर रूम में प्रसव और नियमित टीकाकरण ,कोल्ड चैन स्टोर आदि का जायजा लिया। जिसके बाद पीएचसी में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति जानी। बैठक के दौरान पल्स पोलियो अभियान में कोल्ड चेन बॉक्स के स्थान पर जुगाड़ तकनीक से वैक्सीन ले जाने की शिकायत पर वे बेहद सख्त दिखे। उन्होंने कोल्ड चेन इंचार्ज हरिनंदन से इस बाबत पूछताछ की और स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सीधी विभागीय का...
अपनी बाल नोंच कर खा गई महिला, पेट से निकला डेढ़ किलो का बाल का रोल, पेट के दर्द से परेशान थी महिला

अपनी बाल नोंच कर खा गई महिला, पेट से निकला डेढ़ किलो का बाल का रोल, पेट के दर्द से परेशान थी महिला

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में एक ऐसा केस सामने आया जिसे देखकर अनुभवी डॉक्टर भी दंग रह गए। यहाँ वीरगंज,परसा नेपाल की रहने वाली एक 37 वर्षीया नेपाली महिला सोथी चौधरी के पेट का सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने 1 किलो 500 ग्राम वजनी बालों का गुच्छा निकाला है। यह महिला लंबे समय से पेट के असहनीय दर्द और भूख न लगने की समस्या से जूझ रही थी, लेकिन कई जगह इलाज के बावजूद मर्ज पकड़ में नहीं आ रहा था। ​एसआरपी हॉस्पिटल के डायरेक्टर सह विख्यात सर्जन डॉ. सुजीत कुमार ने जब महिला की एंडोस्कोपी की, तो सच्चाई सामने आई। महिला के पेट में बालों का एक बड़ा और सख्त रोल जमा था। डॉ. कुमार ने बताया कि इस दुर्लभ बीमारी को 'ट्राइकोबेज़ोआर' कहा जाता है। यह मामला जितना चिकित्सा से जुड़ा है, उतना ही मानसिक स्वास्थ्य से भी। इसमें मरीज मनोवैज्ञानिक दबा...
मकवानपुर फास्टट्रैक हादसा: निर्माणाधीन सड़क पर ट्रैक्टर पलटा, तीन मजदूरों की मौत, 19घायल

मकवानपुर फास्टट्रैक हादसा: निर्माणाधीन सड़क पर ट्रैक्टर पलटा, तीन मजदूरों की मौत, 19घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के मकवानपुर जिले में बारा के निजगढ़ से काठमांडू को जोड़ने वाले निर्माणाधीन 71 किलोमीटर लंबे फास्टट्रैक सड़क खंड पर मंगलवार दोपहर एक भीषण दुर्घटना हो गई। बकैया ग्रामीण नगर पालिका-वार्ड7, अंधेरी क्षेत्र में मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट जाने से तीन मजदूरों की मौके पर या इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 18अन्य घायल हो गए।​जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के प्रवक्ता एवं डीएसपी पुष्कर बोगटी ने इस दुखद घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लु5त 174नंबर का ट्रैक्टर फास्टट्रैक परियोजना स्थल पर काम करने वाले मजदूरों को दोपहर का भोजन करने के बाद वापस अंधेरी स्थित कार्यस्थल की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई जब ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक पलट गई।​इस हादसे में कुल 22लोग घायल हुए थे। मृतकों की पहचान बकैया ग्रामीण नगर पालिका-वार्ड7, अंधेरी निवासी ...
रक्सौल में बेखौफ अपराधियों का तांडव: कोहरे की आड़ में दो घरों में भीषण लूट, दहशत में ग्रामीण

रक्सौल में बेखौफ अपराधियों का तांडव: कोहरे की आड़ में दो घरों में भीषण लूट, दहशत में ग्रामीण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।​पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत रामगढ़वा प्रखंड में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है। चंपापुर गांव के दक्षिण नहर इलाके में मंगलवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए जमकर लूटपाट की। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन सशस्त्र अपराधी चंपापुर निवासी धनदेव साह और मुकेश महतो के घर में पीछे के रास्ते से दाखिल हुए। घर में घुसते ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर गृहस्वामियों को अपने कब्जे में ले लिया और परिवार के अन्य सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद अपराधियों ने इत्मीनान से कीमती सामान और नकदी की लूटपाट की। पीड़ितों ने बताया कि जब कुछ अपराधी घर के अंदर तांडव मचा रहे थे, तब उनके कुछ साथी बाहर पहरा दे रहे ...
बिजली चोरी में 96 पर प्राथमिकी, 1109 बकायेदारों का कटा बिजली कनेक्शन!

बिजली चोरी में 96 पर प्राथमिकी, 1109 बकायेदारों का कटा बिजली कनेक्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए डिविजन अंतर्गत अवैधरूप से बिजली जलाने वाले 96 व्यक्तियों के विरुद्ध चालू माह में एफआईआर दर्ज कराया गया है। साथ ही राजस्व के मामले में सख्ती बरतते हुए उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही कत्तई बर्दाश्त किए जाने की हिदायत दी है। राजस्व वसूली को लेकर विद्युत विभाग खासे संजीदा है, इसके लिए माइक्रो लेबल पर मॉनिटरिंग जारी है। जिसके तहत निरंतर अभियान चलाकर ग्राउंड लेबल पर बकायेदारों को चिन्हित कर राशि वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बीच, विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में राजस्व संबंधित निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य हासिल करना है, इसमें सक्रिय रूप से सबकी सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंन...
रक्सौल: पुलिस की छापेमारी में करीब एक किलो चरस बरामद, तस्कर फरार

रक्सौल: पुलिस की छापेमारी में करीब एक किलो चरस बरामद, तस्कर फरार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के हरैया थाना क्षेत्र में पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने भलवहिया गांव से लगभग 998 ग्राम चरस बरामद किया है। ​हरैया थाना के अपर थानाध्यक्ष सोनेलाल कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि भलवहिया गांव स्थित एक बांसवारी में मादक पदार्थों की बड़ी खेप का लेन-देन होने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई। ​पुलिस टीम जब मौके पर पहुँची, तो वहां सघन तलाशी के दौरान एक सफेद रंग के प्लास्टिक के झोले में छिपाकर रखा गया 998 ग्राम चरस बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही चरस कारोबारी अंधेरे और घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। पु...
मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता: दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक तस्कर सहित  7.5 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद, सीमा पार तस्करी पर शिकंजा

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता: दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक तस्कर सहित 7.5 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद, सीमा पार तस्करी पर शिकंजा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/पूर्वी चंपारण। (vor desk)। पूर्वी चंपारण में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ मोतिहारी पुलिस का अभियान तेज हो गया है। पुलिस ने मात्र दो दिनों के भीतर दो अलग-अलग महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में 7.5 किलोग्राम से अधिक चरस और अफीम जैसा मादक पदार्थ जब्त किया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर बॉर्डर क्षेत्र में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत की गई। ​सीमा पर 6 किलो चरस जब्त, तस्कर फरार: एसपी के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को आदापुर थाना को नेपाल से अवैध चरस तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम, SSB और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने मूर्तीया SSB चेक पोस्ट (381/26) पर संयुक्त मोर्चा संभाला। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जांच में जुटी टीम को देखकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस ने उसकी मोटरस...
रक्सौल :भाजपा नेत्री पार्वती तिवारी ने किया कंबल वितरण, ज़रूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

रक्सौल :भाजपा नेत्री पार्वती तिवारी ने किया कंबल वितरण, ज़रूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
❄️ ​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। रक्सौल में कड़ाके की बढ़ती ठंड के बीच, भाजपा नेत्री पार्वती तिवारी ने रविवार रात को एक मानवतावादी पहल करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए। प्रमुख बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर बीती रात्रि उन्होंने असहाय महिलाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों को गरम कंबल देकर उन्हें ठंड से बचाया। ​भाजपा जिला महिला मोर्चा रक्सौल की महामंत्री के रूप में सक्रिय पार्वती तिवारी ने सड़कों पर घूमकर लोगों से सीधा संवाद किया और कहा कि "दीन-दुखियों की सेवा ही सच्ची सेवा है"। ​इस नेक कार्य में पार्वती तिवारी की माता हीरा देवी और उनके भाई व भाजपा जिला क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक आर्यन तिवारी ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया। ...
रक्सौल सीमा पर चोरी की स्कॉर्पियो जब्त, फर्जी नंबर प्लेट और घिसे चेसिस नंबर का इस्तेमाल; एक तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल सीमा पर चोरी की स्कॉर्पियो जब्त, फर्जी नंबर प्लेट और घिसे चेसिस नंबर का इस्तेमाल; एक तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भारत से नेपाल में अवैध तरीके से ले जाई जा रही चोरी की एक स्कॉर्पियो को हरैया पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान जब्त किया है। आईसीपी रोड पर नेपाल की ओर जा रही इस संदिग्ध वाहन को रोककर जब पुलिस ने जांच की, तो वाहन चोरी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। ​पुलिस ने सबसे पहले वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच HHD मशीन से की, जिसमें वह “नो फाउंड” प्रदर्शित हुआ। इसके बाद, चेसिस नंबर की जांच करने पर यह घिसा हुआ पाया गया, जबकि दूसरी तरफ एक अलग चेसिस नंबर भी पंच किया गया था। इंजन नंबर भी संदिग्ध रूप से पंचिंग किया हुआ मिला। HHD मशीन और DTO कार्यालय में की गई विस्तृत जांच से वाहन का कोई वैध विवरण प्राप्त नहीं हुआ, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि स्कॉर्पियो चोरी की है और इसे फर्जी रजिस्ट्रेशन व कूटरचित (जाली) चेसिस नंबर के सहारे चलाया जा रहा था। ​पुलिस ने इस माम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!