रक्सौल में एसपी स्वर्ण प्रभात का जनता दरबार: लापरवाही पर महिला दारोगा निलंबित, 72 मामलों की हुई सुनवाई
रक्सौल, पूर्वी चंपारण।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आज बुधवार को रक्सौल थाना परिसर में पुलिस पब्लिक जन संवाद कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुना। इसमें रक्सौल, हरैया, पलनवा ,रामगढवा और आदापुर थाना क्षेत्र से जुड़ी मामलों की फरियाद सुनी गई।इस कार्यक्रम में कुल 72 फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी एसपी ने स्वयं अत्यंत गंभीरता के साथ सुनवाई की।फरियादियों में कई ने दबंगों से जमीन मुक्त कराने की मांग करते दिखे,तो कोई अपने बेटे से ही संपति के कारण पीड़ित नज़र आया।दरबार में पहुंचे अधिकांश मामले भूमि विवाद ,साइबर क्राइम,गिरफ्तारी न होने से संबंधित थे, जिनके निष्पादन के लिए उन्होंने संबंधित अंचल और थाना स्तर के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।
सुनवाई के दौरान पुलिस की कार्यशैली पर कड़...









