Wednesday, March 11

नेपाल

एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम ने शादी की नियत से ले जाए जा रहे दो नेपाली लड़कियों को किया बरामद,दो युवक हिरासत में!

एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम ने शादी की नियत से ले जाए जा रहे दो नेपाली लड़कियों को किया बरामद,दो युवक हिरासत में!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल के मुख्य सड़क स्थित फ्रिक्सिंग पोस्ट के पास से दो नेपाली लड़कियों को मानव तस्करों के शिकंजे से बचा कर एसएसबी की एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम रक्सौल द्वारा नेपाल पुलिस को मैती नेपाल के सरंक्षण में सौंपा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एएचटीयू टीम ने ऊक्त दो नेपाली लड़कियों को सन्दिग्ध लोगों के साथ देखा। जांच में पता चला कि दो नेपाली बच्चियों को तीन लड़के जोर जबरदस्ती करके कहीं ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और एक छोटी लड़की की आँखों में आंसू बह रहे थे। एएचटीयू टीम को कुछ संदिग्ध लगा ,तो,उन्होंने लड़कों को रोका तो तीनों लड़कों ने भागने की कोशिश की किन्तु दो लोगों को पकड़ लिया गया और एक भाग गया उसकी भी तलाश की जा रही है।भाषा व् अन्य पूछताछ के कारणों को लेकर माइती नेपाल (एन.जी.ओ.) को सम्पर्क किया गया उनके आने पर, दोनों नाबालिग लड़कियों से जब बात की गयी तो उनमें से ...
नेपाल:प्रदेश दो का नाम “मधेश प्रदेश” तथा जनकपुरधाम बना राजधानी

नेपाल:प्रदेश दो का नाम “मधेश प्रदेश” तथा जनकपुरधाम बना राजधानी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
जनकपुरधाम/वीरगंज।(vor desk )।बिहार से लगे नेपाल के प्रदेश दो की स्थायी राजधानी जनकपुरधाम तथा राज्य के नाम-' मधेश प्रदेश' पर सोमवार को विधिवत मुहर लग गयी। जनकपुरधाम के स्थायी राजधानी के लिए प्रदेश सभा में हुयी वोटिंग में 99सदस्यों ने भाग लिया। पक्ष में 78मत मिले। इसी तरह प्रदेश के नामकरण के लिए हुए मतदान में 80 सदस्यों ने मधेश प्रदेश के पक्ष में वोटिंग किए। इस प्रकार चार सालो से स्थायी राजधानी तथा प्रदेश का नामकरण के लिए जारी नूरा कुश्ती पर विराम लग लगा। वोटिंग के वाद दोनो परिणाम की घोषणा प्रदेश दो के सभापति राम सरोज राय ने कीं। इस घोषणा के बाद एक ओर जनकपुरधाम में खुशियाली छा गयी। जनकपुरधाम का तापमान ठंढ के कारण कम हो गया था। इस घोषणा के वाद अचानक राजनीति तापमान बढ गया। लोग आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। लोग एक दूसरे को अवीर लगा कर खुशी जाहिर किया। इधर,कही खुशी कहीं गम की कह...
नेपाल पुलिस ने 11 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण के साथ पूर्वी चंपारण के युवक को पकड़ा!

नेपाल पुलिस ने 11 किलो 500 ग्राम चांदी के आभूषण के साथ पूर्वी चंपारण के युवक को पकड़ा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल पुलिस ने भारी मात्रा में चांदी के आभूषण के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक,बारा जिला पुलिस ने 11किलो 500 चांदी आभूषण साथ पूर्वी चंपारण के मोतिहारी( ढाका ) निवासी सुनील गुप्ता(23 वर्ष )को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर ऊक्त बरामदगी हुई।बताया गया कि जीतपुर सिमरा वार्ड 1 स्थित नेपाल टेलीकॉम चौक से जांच के क्रम में युवक को पकड़ा गया। बारा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता व डीएसपी राजेश थापा ने बताया कि बाइक के टँकी में बनाये गये फॉल्स बटन से ऊक्त चांदी बरामद हुआ।बरामद चांदी की कीमत 12 लाख 42 हजार 937 रुपया आंकी गई है।उन्होंने बताया की इसमे चांदी के पाजेब,बाला,चाभी रिंग आदि बरामद हुआ। डीएसपी थापा ने बताया कि बरामद चांदी समेत युवक को अग्रतर कारवाई हेतु...
वीरगंज:भारतीय रिक्सा चालक हत्याकांड का उद्भेदन, पांच धराया,एक भारतीय फरार

वीरगंज:भारतीय रिक्सा चालक हत्याकांड का उद्भेदन, पांच धराया,एक भारतीय फरार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।वीरगंज पुलिस ने भारतीय ई रिक्शा चालक मुख्तार मियां हत्याकांड का भंडाफोड़ किया है। मामले में एक नेपाली नागरिक समेत पांच भारतीय   पर साजिश के तहत हत्या के आरोप में केश दर्ज किया है।इस बीच, हत्याकांड के तीन मुख्य अभियुक्तों को सार्वजनिक करते हुए रिमांड में ले कर पूछ ताछ शुरू की गई है।एसपी रमेश बस्नेत ने बताया कि विगत सप्ताह बिहार के वैशाली जिले के महुवा निवासी भारतीय ई रिक्शा चालक मुख्तार मियां (45 वर्ष   )की हत्या कर दी गई थी।जिसका शव वार्ड 23 इटियाही स्थित एक निजी अस्पताल के पीछे नहर क्षेत्र में जल युक्त गढ़े से बरामद हुआ था।वहीं,मृतक का ई रिक्शा बारा जिला के फ़ेंटा गांव स्थित पिलाहा सड़क से बरामद हुआ था।घटना स्थल से रक्त से सना जैकेट,दो शर्ट,स्पोर्ट्स जूता,रिंच,मास्क, और एक ई रिक्शा बरामद हुआ।जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज और मिले सबूत के आधार पर फ़ॉरेंसिक जांच के बाद हत...
वीरगंज बॉर्डर पर 10 किलो चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार!

वीरगंज बॉर्डर पर 10 किलो चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)। नेपाल के वीरगंज पुलिस ने 10 किलो चरस के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। वीरगंज(पर्सा जिला) के प्रवक्ता सह डीएसपी ओमप्रकाश खनाल ने बताया कि गुरूवार को दिन के करीब 11 बजे वीरगंज महानगरपालिका के वार्ड नंबर 16 शंकाराचार्य गेट के पास वीरगंज से रक्सौल के तरफ पैदल जा रही एक महिला को शक के आधार पर रोक कर जांच की गयी।जिंसमे ऊक्त चरस बरामद हुआ। पुलिस कब मुताबिक,महिला सिपाही के द्वारा की गयी जांच में जैकेट व साड़ी के अंदर छूपा कर रखे गये पैकेट बन्द 10 किलो चरस को बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान रौतहट जिला के पिपरीया परोवा निवासी रंजू देवी के रूप में की गयी है। चरस की खेप की डिलीवरी रक्सौल में की जानी थी।उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच व अग्रतर कारवाई शुरू कर दी गई है। ...
वीरगंज बॉर्डर पर दो दिनों में 17 संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा संक्रमित पश्चिम बंगाल के

वीरगंज बॉर्डर पर दो दिनों में 17 संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा संक्रमित पश्चिम बंगाल के

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।कोविड 19 के नए वेरिएंट ओमिकरौंन के नेपाल में शुक्रवार को कुल 24 केश मिलने के बाद वीरगंज बॉर्डर पर सतर्कता बढा दी गई है।वहीं वीरगंज के शंकराचार्य गेट पर स्थापित हेल्थ डेस्क पर जांच में लगातार कोविड 19 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग व सुरक्षा एजेंसियों की सांसें फूलने लगी है। इसी बीच,वीरगंज बॉर्डर पर हुए कोविड जांच में शुक्रवार को शाम पांच बजे तक 11संक्रमित मिलने से हड़कम्प मच गया।इससे पहले गुरुवार को भी 6 संक्रमित मिले थे।वहीं ,पिछले डेढ़ सप्ताह में इसके अलावे 17 संक्रमित मिले थे,जिनकी स्वैब जांच हेतु काठमांडु स्थित राष्ट्रीय प्रयोगशाला में भेजा गया था,ताकि,ओमिकरौंन संक्रमण की जांच हो सके। वीरगंज बॉर्डर के हेल्थ डेस्क इंचार्ज अनिशा महतो ने बताया कि शुक्रवार की सुबह शाम के दो शिफ्ट के लिए अलग अलग मेडिकल टीम तैनात की गई है।इसी बीच शुक्रवा...
भारतीय महावाणिज्य दुतावास के द्वारा दिव्यांगजनो के कल्याण के मसले पर गोष्ठी

भारतीय महावाणिज्य दुतावास के द्वारा दिव्यांगजनो के कल्याण के मसले पर गोष्ठी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(  vor desk )।आजादी के अमृत महोत्सव के विशेष सप्ताह के अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों के सम्मान, अधिकार व कल्याण के उद्देश्य से वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास द्वारा'दिव्यांगता: कानूनी प्रावधान और सामाजिक मानदंड' विषयकएक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।जिंसमे दिव्यांगजनो की समस्या को समझने ,निराकरण व उचित सहयोग के मसले पर चर्चा परिचर्चा हुई।प्यानल में रोटरी क्लब ऑफ बीरगंज के सदस्य  अभिषेक चौधरी, डा आनन्द झा, बालरोग विशेषज्ञ एवंम् रोटरी क्लब ऑफ बीरगंज के सदस्य डा. शास्वत प्रसाद अर्थोपेडिक सर्जन एवंम् वीरगंज रोटरी लिम्ब प्रोजेक्ट के प्रमुख श्रीकृष्ण जी, रक्सौल सुन्दरपुर स्थित लिटिल फ्लावर कुष्ठरोग कल्याणकारी संघ के सचिव कृष्णा  यादव, रक्सौलमा डंकन अस्पताल के सामुदायिक पुनर्स्थापना परियोजना इन्चार्ज जॉन थो, वीरगंज मानव सेवा आश्रम की संयोजक सुश्री सानु गुरुङ  शामिल हुए।जिन्होंने अपने अप...
नेपाली पीएम देउबा जनवरी 2022 में आएंगे भारत, ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ में करेंगे शिरकत!

नेपाली पीएम देउबा जनवरी 2022 में आएंगे भारत, ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ में करेंगे शिरकत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू/रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अगले महीने ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ में हिस्सा लेने के लिए भारत के दौरे पर आएंगे।इस दौरान देउबा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की संभावना है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काठमांडू और नई दिल्ली में राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री देउबा ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ में भाग लेने के लिए 10 जनवरी को भारत के लिए रवाना होंगे। यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम तत्काल उपलब्ध नहीं है, लेकिन विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि देउबा और मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है. ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट’ का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक होगा। गौरतलब है कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2003 में शुरू किया गया एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है, फिलहाल नए साल 2022 में 10-12 जनवरी को होने वाला य...
पीड़ित भारतीय नागरिको की समस्या समाधान के लिये भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा शिविर आयोजित

पीड़ित भारतीय नागरिको की समस्या समाधान के लिये भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा शिविर आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk   )।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विशेष सप्ताह के समारोह के हिस्से के रूप में नेपाल के वीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को वाणिज्य दूतावास के परिसर में "कांसुलर शिकायतों के लिए ओपन हाउस" का आयोजन किया। ओपन हाउस की अध्यक्षता महावाणिज्यदूत नितेश कुमार ने की। आयोजन का उद्देश्य नेपाल में रहने वाले पीड़ित भारतीय नागरिकों की गैर-नियमित शिकायतों का निवारण करना था।  कार्यक्रम के दौरान नेपाल के पर्सा और बारा जिलों के कारखानों में काम करने वाले लगभग तीस भारतीयों की शिकायतों का निवारण किया गया। ...
मैत्री सम्बंध की मजबूती के उद्देश्य से भारतीय महावाणिज्य दुतावास द्वारा साइकल रैली का आयोजन!

मैत्री सम्बंध की मजबूती के उद्देश्य से भारतीय महावाणिज्य दुतावास द्वारा साइकल रैली का आयोजन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विशेष सप्ताह के उत्सव के रूप में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शनिवार को बीरगंज में "साइकिल रैली" का आयोजन किया।  महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने अहले सुबह रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  रैली में वाणिज्य दूतावास के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पर्सा जिला प्रशासन के अधिकारी, नेपाल पुलिस, नेपाल एसबीआई बैंक, स्थानीय उद्योग और व्यापारिक घरानों, बीरगंज और बारा के साइक्लिंग क्लब और सिविल सोसाइटी के लगभग 60 लोगों ने रैली में भाग लिया। रैली वाणिज्य दूतावास से शुरू हुई और शहर में भारत-नेपाल सीमा, घंटाघर और आदर्श नगर पर एकीकृत चेक पोस्ट के मुख्य द्वार से गुजरते हुए सोलह किलोमीटर के मार्ग की दूरी तय करते हुए फिर से वाणिज्य दूतावास में समाप्त हुई। भारतीय महावाणिज्य दुतावास के कौंसुल शशि भूषण कुमार ने बताया कि शारीरिक फिटनेस पर जोर देने, सहनशक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!