सोना की तस्करी तेज, काठमांडू से वीरगंज आ रही यात्री बस से सोना के चैन के साथ एक गिरफ्तार!
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के रास्ते भारत में सोना की तस्करी तेज हो चली है।चीन समेत खाड़ी देशों से नेपाल पहुंचे सोना को तस्कर नेटवर्क भारत पहुंचा रहा हैं,जिसे नेपाल और भारत के कतिपय स्वर्ण कारोबारियों के साथ सफेदपोशों का संरक्षण है।इस तस्करी के कारण मोटे तौर पर भारतीय रुपया हुंडी के जरिए नेपाल पहुंच रहा है,जिस कारण काले धन की बहुतायत की वजह से नेपाल में कथित तौर पर भारतीय रूपये का अघोषित अवमूल्यन हो चला है।
इस बीच, बड़े पैमाने पर हो रही सोना की तस्करी की सूचना पर नेपाल पुलिस सक्रिय हो गई है।गुप्त सूचना पर चलाए गए जांच अभियान के क्रम में नेपाल पुलिस ने रातो माटी चेक पोस्ट एरिया में एक बस से तस्करी के सोना से बने आभूषण की खेप बरामद की है।मकवानपुर पुलिस टीम ने काठमांडू से वीरगंज आ रही एक नेपाली नंबर के बस से बारा जिला के जीतपुर सिमरा उप महानगर पालिका वार्ड7 निवासी संतोष साह स...









