एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने नेपाल के बीरगंज की नाबालिग लड़की को गुजरात से किया रेस्क्यू, अगवा करने वाला युवक भी पकड़ाया!
रक्सौल।(vor desk )।एसएसबी 47 वीं बटालियन के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने खुफिया इनपुट व पीड़ित लड़की व उसको ले जाने वाले लड़के की पल पल की जानकारी एकत्र कर एक नेपाली नाबालिग बालिका का गुजरात से रेस्क्यू संभव किया ।मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल की एक नाबालिग लड़की एक माह से बीरगंज नेपाल से गायब हो रखी थी। अभिभावक हर किसी से सहायता मांग मांग कर थक गए थे।अंत मे किसी के सुझाव पर वे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम से मिले और सहायता मांगी।साथ ही नेपाल में पुलिस में की गयी एफआईआर और एक निवेदन भी दिया। इस पर टीम ने सांत्वना दी और कहा कि कुछ दिन का समय दीजिये। तदोपरांत, मिशन मुक्ति एनजीओ व एएचटीयू पुलिस, बड़ौदरा, गुजरात से संपर्क किया तथा नाबालिग लड़की से संबंधित जुटाई गयी व संपूर्ण जानकारी रेस्क्यू करने के लिए फोन द्वारा दी।उसके बाद रा...









