पर्सा में राजनीतिक भूचाल: प्रदीप यादव और मेयर राजेशमान सिंह की अगुवाई में दर्जनों दिग्गज एमाले में शामिल, मधेस का समीकरण बदला
वीरगंज/भक्तपुर।(Vor desk)। नेपाल में आम चुनाव की आहट के बीच मधेस प्रदेश की राजनीति ने एक नया और अप्रत्याशित मोड़ ले लिया है। सीमावर्ती जिले पर्सा के कद्दावर नेता और निवर्तमान सांसद प्रदीप यादव के नेतृत्व में रविवार रात एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के साथ वीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह सहित जसपा के कई दिग्गज नेताओं ने नेकपा एमाले का दामन थाम लिया। इस सामूहिक दल-बदल को पर्सा की राजनीति में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।
भक्तपुर के गुंडू स्थित एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के निजी निवास पर आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में इन नेताओं ने एमाले की सदस्यता ग्रहण की। स्वयं अध्यक्ष ओली ने पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, जसपा के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद इस्तियाक राई, वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह, पूर्व प्रदेश सभा सदस्य जन्नत अंसारी और जिला समन्वय समिति के प्रमुख अजय ...









