रक्सौल के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में धूम धाम से मना राष्ट्रीय शिक्षक दिवस,कई कार्यक्रम हुए आयोजित!
रक्सौल।(Vor desk)।प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अधिकांश शैक्षिक संस्थानों को आकर्षक फूलों और पत्तियों से संवारा व सजाया गया था। साथ ही देश के द्वितीय राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन के तैलीय चित्र पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों ने पुष्पार्चन कर उनके योगदानों को याद किया। इस मौके पर डॉक्टर एस. राधाकृष्णन के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। सज धज कर अपने विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं ने भी अपने-अपने वर्ग कक्षा के शिक्षकों के सम्मान में केक काटकर एक दूजे के बीच वितरित किया व उन्हें व्यक्तिगत उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं,शिक्षकों ने भी अपने बच्चों को कलम और काफी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका के प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में आक...









