भेलाही पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे गाँजा की खेप को किया बरामद!
रक्सौल।(Vor desk)।
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर भेलाही पुलिस ने भेलाही नहर चौक के पास एक छापेमारी में भारी मात्रा में गाँजा बरामद किया। डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। तस्कर नेपाल से गाँजा लाकर इसे आगे भेजने के लिए जमा कर रहे थे।छापेमारी के दौरान, पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए गाँजे के नौ बंडल बरामद किए। इनका कुल वजन 107 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये से अधिक आँकी गई है।हालांकि, पुलिस को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने दो तस्करों की पहचान राजेश भगत और अवधेश भगत के रूप में की है। ये दोनों मूल रूप से सुखलहिया दरपा थाना के निवासी हैं और अब नेपाल के धोरे गाँव में रहते हैं।पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर ...








