भाजपा अध्यक्ष का बोर्ड लगे स्कॉर्पियो से शराब जप्त , रक्सौल पुलिस ने शुरू की जांच और कारवाई!
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नेपाल से आ रही एक स्कॉर्पियो से 686 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त की है. यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस की चेकिंग टीम ने स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद गाड़ी में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए.यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि बिहार में शराबबंदी लागू है और यह कोई पहली बार नहीं है जब रक्सौल में किसी भाजपा नेता का नाम शराब तस्करी से जुड़ा हो. पुलिस द्वारा जब्त की गई इस स्कॉर्पियो पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी मंडल अध्यक्ष मझौलिया का बोर्ड लगा हुआ था. इससे पहले भी, रक्सौल में भाजपा नेताओं की संलिप्तता शराब से जुड़े मामलों में सामने आती रही है, जो इस क्षेत्र में शराबबंदी कानून को लागू करने में एक बड़ी चुनौती पेश करता है.इ...









