कलवार कल्याण समिति के तत्वावधान में रक्सौल में धूम धाम से आयोजित हुआ बलभद्र पूजा,बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु!
रक्सौल ।(Vor desk)।कलवार कल्याण समिति के तत्वावधान में मंगलवार को रक्सौल के मछली बाजार में बलभद्र पूजा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य यजमान के रूप में जितेन्द्र कुमार सपत्नीक पूजा की वेदी पर बैठे और वैदिक मंत्रोचारण के बीच भगवान बलभद्र की पूजा की गयी. विधि विधान के साथ पूजा के बाद शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा पूजा पंडाल से निकलकर मेन रोड, स्टेशन रोड, एक्सचेंज रोड होते हुए रामजानकी मंदिर के परिसर में पहुंची, जहां कुम्हार से भगवान बलभद्र को लेकर वापस शोभा यात्रा पूजा पंडाल में पहुंची. जिसके बाद पूजा को संपन्न करा आरती के बाद पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
वहीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि अपने कुल देवता की पूजा इतने भव्यता के साथ करना काफी अच्छी प...









