द्वितीय चरण की अधिसूचना जारी होते हीं पूर्वी चंपारण में नामांकन की प्रक्रिया हुई प्रारंभ,पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन ,जानिए क्या कहा डीएम -एसपी ने
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के प्रतिनिधिगण के साथ की प्रेस वार्ता
मोतिहारी।(Vor desk)। सोमवार 13अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी की गई।अधिसूचना जारी होने के साथ ही पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत सभी 12 विधानसभाओं के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई,हालाकि,पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हुआ।इस बीच जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता में नामांकन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी साझा करते हुए कहा कि पूर्वी चंपारण जिला में आज दिनांक 13 अक्टूबर से सभी 12 विधानसभाओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जो आगामी 20 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन कार्यालय अवधि में 11:00 बजे पूर्वाह्न से लेकर 3:00 बजे अपराह्न तक किया जा सकता है। सभी निर्वाची पदाधिकारी के नामांकन कक्ष के ब...









