इंडो नेपाल बॉर्डर कॉर्डिनेशन कमिटी की बैठक रक्सौल में आयोजित:विधान सभा चुनाव से48घंटे पहले बॉर्डर सील करने का निर्णय,बॉर्डर पर रहेगी कड़ी सुरक्षा
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को ले कर सीमा पार की चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के मद्देनजर बुधवार को इंडो नेपाल कॉर्डिनेशन कमिटी की बैठक आयोजित हुई। रक्सौल स्थित एकीकृत जांच चौकी में हुई बैठक में भारत और नेपाल के सीमा क्षेत्र के आला अधिकारी मौजूद रहे।अध्यक्षता एसएसबी के आईजी निशित कुमार उज्ज्वल ने की।स्वागत पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने की।
बैठक के दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने पर गहन चर्चा की।खास कर भारत नेपाल सीमा को सुदृढ़ बनाने,सीमा क्षेत्र पर बिहार में लागू शराबबंदी के नियम का अनुपालन कराने,विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने ,दोनो ओर चौकसी और नियमित गश्त ,आसूचनाओं के आदान प्रदान,के साथ ही क्रिमिनल एक...









