रक्सौल में सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज: डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, 24 जनवरी तक करना होगा विसर्जन
रक्सौल।(Vor desk)। विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रक्सौल थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसडीएम मनीष कुमार और एसडीपीओ मनीष आनंद के संयुक्त नेतृत्व में हुई इस बैठक में पूजा आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उत्सव के दौरान किसी भी परिस्थिति में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी और इसका उल्लंघन करने पर डीजे को जब्त कर लिया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम मनीष कुमार ने सभी पूजा समितियों को निर्देशित किया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस होने के कारण सुरक्षा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए हर हाल में 24 जनवरी तक प्रतिमा विसर्जन का कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने पूजा समि...









