बिहार चुनाव के बीच बिजेपी सांसद डा. संजय जायसवाल से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, बेटे को जान से मारने की धमकी
रक्सौल/बेतिया।(Vor desk)।बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) सीट से सांसद सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल से अपराधियों द्वारा 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की गई है।रंगदारी नही देने पर इकलौते बेटे डा शिवम जायसवाल को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।बिहार विधान सभा चुनाव के वक्त इस मामले से सूबे में खलबली है।मामले में सांसद की शिकायत पर बेतिया नगर थाना में मोबाइल फोन धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सांसद डॉ संजय जायसवाल ने मीडिया को बताया है कि उन्हें अज्ञात अपराधियों द्वारा दो मोबाइल नंबरों से कॉल कर ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई तथा यदि राशि नहीं दी गई तो उनके इकलौते बेटे डॉक्टर शिवम जायसवाल की हत्या कर देने की धमकी दी गई।
सांसद ने शिकायत में कहा है कि यह क्रिया 23 अक्टूबर को दोपहर 12:40 से 12:44 बजे के बीच हुई, जब उन्होंने दो अलग-अलग म...









