रक्सौल: नेपाल के रास्ते दुबई भागने की फिराक में बेंगलुरु का ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार,बताया जा रहा गोल्ड स्मगलिंग और साइबर फ्रॉड का मास्टरमाइंड!
इमिग्रेशन जांच में धराया, बेंगलुरु पुलिस टीम को सौंपा गयारक्सौल ।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रक्सौल स्थित भारतीय आव्रजन (इमिग्रेशन) कार्यालय ने दुबई फरार होने की कोशिश कर रहे कथित अंतरराष्ट्रीय स्मगलिंग गिरोह के मास्टरमाइंड को दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी दत्तात्रेय बकाले (Dattatraya Bakale) बेंगलुरु पुलिस का 'मोस्ट वांटेड' अपराधी है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहा था।
एनओसी लेने पहुंचा था आरोपी, ऐसे खुली पोल
जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के गदग निवासी दत्तात्रेय बकाले 20 जनवरी 2026 की रात लगभग 09:05 बजे नेपाल जाने के लिए इमिग्रेशन क्लीयरेंस और नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लेने रक्सौल कार्यालय पहुंचा था। जांच के दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जब अधिकारियों ने डेटाबेस खंगाला, तो पता चला...









